Home > राज्य > मध्यप्रदेश > मप्र उपचुनाव 2020 > प्रदेश में "शिव" का "राज" कायम, 19 सीटों पर भाजपा को मिली जीत

प्रदेश में "शिव" का "राज" कायम, 19 सीटों पर भाजपा को मिली जीत

भाजपा कार्यालय में मना जश्न

प्रदेश में शिव का राज कायम, 19  सीटों पर भाजपा को मिली जीत
X

भोपाल। प्रदेश में उपचुनाव परिणाम की स्थिति लगभग साफ़ हो गई है। अब तक घोषित हुए नतीजों में भाजपा ने 08 एवं कांग्रेस ने 01 सीट जीत ली है। उपचुनाव के परिणाम और अब तक आये रुझानों से स्पष्ट हो गया है प्रदेश में शिवराज सिंह ही सत्ता में काबिज रहेंगे। नतीजों से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न की तैयारी शुरू कर दी है। उधर, कांग्रेस में मायूसी छा गई है।

सीएम ने दी बधाई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को जीत का श्रेय देते हुए कहा - " मैं उपचुनाव में मिलने वाली विशाल जीत पर हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। आपके नेतृत्व में प्रत्येक कार्यकर्ता ने जोश और ऊर्जा के साथ पार्टी को जिताने के लिए कार्य किया है। आपके मार्गदर्शन में पार्टी इसी तरह नए आयाम गढ़े, यही कामना है।"

गृहमंत्री मिश्रा ने छोड़े पटाखें -



भाजपा की जीत की खुशी में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पटाखा जलाकर खुशी मनाई।गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव में भाजपा को मिली जीत पर उन्होंने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया है। साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मेरी सहानुभूति उन लोगों के साथ है जो कमलनाथ को सीएम बना रहे थे। मेरी सहानुभूति उनके साथ भी है जो कांग्रेस को 24 सीट दे रहे थे। मेरी सहानुभूति दिग्विजय सिंह के साथ भी है। जो जहाँ से आये है वह लोग वहीं जाकर विश्राम करें। दिग्विजय सिंह नर्मदे हर करके पूरी कांग्रेस को घर भेज दिया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने प्रदेश की जनता को धोखा दिया था। दिग्विजय सिंह ने ईवीएम को लेकर संदेह जताया था तब ही हम लोगों को लग गया था कि भाजपा पूर्ण बहुमत से जीत रही है।


वीडी शर्मा ने दी बधाई -



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीट कर कार्यकताओं को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता आपके नेतृत्व में फिर एक बार स्वर्णिम मध्य प्रदेश के सपने को साकार करने के लिये संकल्पित है। गर्व है कि प्रदेश की कमान आप जैसे संबेदनशील व्यक्ति के हाथ में है जो दिन-रात जनता के हित के बारे में सोचता है।

भाजपा कार्यालय में जश्न-



मतगणना को देखते हुए प्रदेश भाजपा कार्यालय में मंगलवार को सुबह 8 बजे से ही चहलपहल बढ़ गई थी। कार्यकर्ताओं की भीड़ कार्यालय परिसर में दिखाई देने लगी थी। सुबह 9 बजे के बाद जब रुझान सामने आना शुरू हुए, तो पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ने लगा। दोपहर 12 बजे करीब जब पार्टी ने 20 सीटों पर बढ़त बना ली, तो कार्यकर्ताओं का जोश फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-ढमाकों और आतिशबाजी के साथ अपनी खुशी का इजहार किया। हालांकि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के साथ चुनावी रुझानों का विश्लेषण कर रहे थे, लेकिन कार्यकर्ताओं का जोश कम नहीं हुआ। गौरतलब है कि मतगणना को देखते हुए मंगलवार तड़के से ही प्रदेश भाजपा कार्यालय में सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिये गए थे और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।



Updated : 12 Oct 2021 11:14 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top