Home > राज्य > मध्यप्रदेश > मप्र उपचुनाव 2020 > कांग्रेस ने किया शोषण, वोट से लेना है बदला: आर्य

कांग्रेस ने किया शोषण, वोट से लेना है बदला: आर्य

भाजपा के अजा मोर्चा के अध्यक्ष ने ली गजनी में सभा

कांग्रेस ने किया शोषण, वोट से लेना है बदला: आर्य
X

गुना। कांग्रेस 70 सालों से हम अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों का जमकर शोषण किया है। हम लोगों को डराकर, झूठ बोलकर, भ्रम में रखकर हमसे वोट लिया, किन्तू अब ऐसा नहीं होगा। हमें कांग्रेस से अपना बदला लेना है और यह उपचुनाव में वोट से लिया जाएगा। कांग्रेस को हराकर भाजपा प्रत्याशी को जिताने का हम संकल्प धारण करते है। यह बात भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने शनिवार को बमोरी विधानसभा के ग्राम गजनी में भाजपा उम्मीदवार महेंद्र सिंह सिसोदिया के पक्ष में आमसभा को संबोधित करते हुए कही।

कांग्रेस ने किया अंबेडकर का अपमान, भाजपा ने दिया सम्मान

उन्होंने कहा कि जब बाबा साहब अंबेडकर पहला चुनाव दिल्ली से लड़े तो कांग्रेस ने उनको संसद में नहीं आने दिया। दूसरा चुनाव भी वह लडक़र हमारी आवाज बनकर संसद में जाना चाहते थे, किन्तू वहां भी कांग्रेस ने उन को हराया, जबकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 122 करोड़ रुपए से राष्ट्रीय स्मारक बनाया। शिवराज सिंह चौहान ने महू में 12.50 करोड़ से एक भव्य स्मारक बाबा साहब का बनाया। जो हमारा सम्मान करता हो हमें उनके साथ खड़े रहना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनुसूचित जाति वर्ग के लिए तमाम योजनाएं चलाई हैं। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सोच है कि हर वर्ग बराबर से खड़ा हो और उसे सम्मान मिले, जबकि कांग्रेस केवल हमें वोट बैंक मानती है और हमारी महिलाओं का अपमान करती है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कैबिनेट मंत्री इमरती देवी का अपमान किया है। इस चुनाव में हमें भाजपा को वोट देकर हमारी बहन के अपमान का बदला लेना है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सूरज केरो, चुनाव संचालक हरिसिंह यादव, जिला महामंत्री अशोक शर्मा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री रमेश मालवीय, नीरज निगम, काशीराम अहिरवार, राजेश खटीक, बलवीर सिंह रघुवंशी, देवेंद्र हल्के, विकास अन्नोटिया आदि मौजूद थे।

सांसद ने मांगें मंत्री के लिए वोट

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी महैन्द्र सिंह सिसौदिया के लिए शनिवार को क्षेत्रीय सांसद केपी यादव ने भी वोट मांगे। म्याना मंडल में जनसंपर्क के दौरान सांसद ने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग के विकास के लिए काम किया है, जबकि 15 माह की कांग्रेस सरकार ने किसान, युवा, गरीब, मजदूरों के साथ धोखा किया है। विकास निरंतर चलता रहे, इसलिए उपचुनाव में भाजपा को विजयी बनाएं। टकनेरा, सेंधुआ, शाहपुरा आदि में जनसंपर्क करते हुए यादव ने कहा कि भाजपा की जब भी सरकार आई है। देश में विकास और खुशहाली लाई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से प्रत्येक गरीब को पक्की छत दे रहे हैं। आगामी 2022 तक प्रत्येक घर में नल के माध्यम से पीने के जल की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जन्म से लेकर मृत्यु तक कई ऐसी जनहितकारी योजनाए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई जा रही हैं। परंतु 15 महीने की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार ने उन सभी जनहितकारी योजनाओं को बंद कर गरीब मजदूर वर्ग को परेशान कर दिया था। जब से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बने हैं पुन: जनहितकारी योजनाओं को शुुरु कर दिया है। इस दौरान ग्राम टकनेरा में कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह यादव द्वारा सांसद डॉक्टर यादव के समक्ष सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Updated : 12 Oct 2021 11:21 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top