Home > राज्य > मध्यप्रदेश > मप्र उपचुनाव 2020 > कांग्रेस बना रही ईवीएम के बहाने हार की भूमिका : मुख्यमंत्री

कांग्रेस बना रही ईवीएम के बहाने हार की भूमिका : मुख्यमंत्री

कांग्रेस बना रही ईवीएम के बहाने हार की भूमिका : मुख्यमंत्री
X

भोपाल। प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर मतदान के साथ राजनीतिक बयान बाजी भी लगातार जारी है। आज सुबह पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने ईवीएम को लेकर आपत्ति जताई है। जिस पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री शिवारज सिंह चौहान ने इसे हार की भूमिका बताई है।

दरअसल, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने ट्विटर के जरिये आपत्ति जताते हुए लिखा था की तकनीकी युग में विकसित देश ईवीएम पर भरोसा नहीं करते पर भारत व कुछ छोटे देशों में ईवीएम से चुनाव होते हैं। विकसित देश क्यों नहीं कराते? क्योंकि उन्हें ईवीएम पर भरोसा नहीं है। क्यों? क्योंकि जिसमें चिप है वह हैक हो सकती है। वहीं, दिग्विजय के इस बयान पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पलटवार किया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कांग्रेस के लोग पहले से उपचुनाव में मिलने वाली करारी हार की भूमिका तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यही ईवीएम वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भी प्रयोग की गई थी, जिसमें कांग्रेस को 114 सीटें मिली थीं। उस समय ईवीएम ठीक थी। लेकिन अब कांग्रेस को उपचुनाव में अपन हार दिखाई दे रही है, तो कांग्रेस के नेताओं को ईवीएम में खराब नजर आ रही है। सीएम चौहान ने कहा कि ईवीएम को लेकर दिग्विजय की बयानबाजी हार का ठीकरा ईवीएम के सिर मढ़ने और हार की जिम्मेदारी से बचने की कवायद है।



Updated : 12 Oct 2021 11:16 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top