Home > राज्य > मध्यप्रदेश > मप्र उपचुनाव 2020 > उपचुनाव में दिग्विजय सिंह ने बताई अपनी भूमिका - भाजपा हराओं, कांग्रेस जिताओं

उपचुनाव में दिग्विजय सिंह ने बताई अपनी भूमिका - भाजपा हराओं, कांग्रेस जिताओं

उपचुनाव में दिग्विजय सिंह ने बताई अपनी भूमिका - भाजपा हराओं, कांग्रेस जिताओं
X

भोपाल। प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के बीच हजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच जुबानी जंग चरम पर है। उपचुनाव में जीत के लिए दोनों दलों के नेता बड़ी संख्या में रैलियां और जनसभा कर रहे है। कांग्रेस नेता जहां बिकाऊ और टिकाऊ के मुद्दे पर जनता से वोट मांग रहे है। वहीं भाजपा नेता 15 सालों में हुआ विकास और उपलधियां गिना रहे है। उपचुनाव के जरिये सत्ता में वापसी की राह तलाश रही कांग्रेस पार्टी में चुनाव प्रचार की कमान पूर्व सीएम कमलनाथ थामे नजर आ रहे है। राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की चुनाव प्रचार नजर आ रही दूरी को भाजपा ने मुद्दा बनाया हुआ है। दिग्विजय सिंह ने इस मुद्दे पर सफाई देते हुए आज भजपा पर निशाना साधा है।

उन्होंने भाजपा और उसके उम्मीदवारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 28 में से 27 ऐसे उम्मीदवार बन गए हैं जो कांग्रेस से जाकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि लगभग पौने दो साल पहले इन्ही उम्मीदवारों ने भाजपा के खिलाफ बैनर, पोस्टर लगाकर विरोध किया था। बेईमान तथा भ्रष्ट भी कहा था लेकिन अब वही भाजपा के उम्मीदवार बन गए। ऐसी परिस्थिति में इन उम्मीदवारों और शिवराज सिंह को यह डर लगा हुआ है कि शायद भाजपा के कार्यकर्ता इन दलबदलू उम्मीदवारों के पक्ष में विचार न कर ले। इसलिए भाजपा ने चुनाव का जिम्मा सरकारी अधिकारी कर्मचारी और पुलिस पर सौंप दिया है।

भाजपा को हराओ ओर कांग्रेस को जिताओं -

उन्होंने कहा की हमारे 25 विधायकों ने तो लोकतंत्र बेच दिया लेकिन हमें विश्वास है कि प्रदेश का प्रशासकीय तंत्र अपने आपको नहीं बेचेगा। उपचुनाव में अपनी भूमिका को लेकर कहा हीं कि इस चुनाव में दिग्विजय सिंह की भूमिका भाजपा को हराओ ओर कांग्रेस को जिताओं की है।







Updated : 12 Oct 2021 11:22 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top