Home > राज्य > मध्यप्रदेश > मुरैना > उपचुनाव से पहले मंत्री की बढ़ी मुश्किलें, बेटे के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

उपचुनाव से पहले मंत्री की बढ़ी मुश्किलें, बेटे के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

उपचुनाव से पहले मंत्री की बढ़ी मुश्किलें, बेटे के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
X

भोपाल। प्रदेश उपचुनावों के एलान के साथ दोनों दल के प्रत्याशी अपनी तैयारियों में जुट गए है। इसी बीच भाजपा के संभावित प्रत्याशी और शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री एंदल सिंह कंसाना की मुश्किलें बढ़ गई है। उनके बेटे बंकू कंसाना के खिलाफ गिरफ़्तारी वारंट जारी हुआ है। बंकू के साथ अन्य आरोपी नरेश,उम्मेद ,रामराज, कृष्णा और छोटा उर्फ़ छोटू के खिलाफ भी वारंट जारी हुए है।न्यायिक मजिस्ट्रेट धौलपुर ने वारंट जारी करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।

दरअसल, मामला गत वर्ष 8 अक्टूबर 2019 का है। जब राजस्थान के धौलपुर जिले के कोतवाली थाने में पदस्थ दो सिपाही विजयपाल सिंह और हरिओम यादव चबल पुल पर गश्त कर रहे थे। उसी समय मुरैना की ओर से आने वाली कार में सवार लोगों ने जवानों की बाइक रूकवा कर दोनों जवानों का अपहरण किया एवं बेरहमी से पिटाई कर जंगल में छोड़ दिया था। रास्ते से जा रहे गांव वालों ने पुलिस दी। इस घटना के बाद दोनों पुलिसकर्मियों ने धौलपुर थाने में करीब 15 अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस कर्मियों ने शिकायत में बताया था की बंकू कंसाना ने फोन के जरिये आरोपियों को मारपीट करने के निर्देश दिए थे।

इस घटना में राजस्थान पुलिस 9 लोगो को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 6 और लोगों के खिलाफ वारंट जारी किया है। जिसमें मंत्री के बेटे बंकू कंसाना का नाम भी शामिल है। न्यायलय से वारंट मिलने के बाद धौलपुर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम मुरैना भेजी है। जो इन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करेंगी। सभी आरोपी मुरैना जिले के सरायछोला थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।




Updated : 12 Oct 2021 11:23 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top