Breaking News
  • खामेनेई के बेटे मुजतबा नए सुप्रीम लीडर बने: ट्रम्प ने कहा था- मेरे बिना सुप्रीम लीडर न चुनें
  • ईरान जंग से सेंसेक्स 2,300 अंक गिरकर 76,500 पर आया:निफ्टी भी 700 अंक टूटा
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

कैलारस में नोटों से भरे गल्ले को उड़ा ले गए चोर

कैलारस में नोटों से भरे गल्ले को उड़ा ले गए चोर


कैलारस में नोटों से भरे गल्ले को उड़ा ले गए चोर

मुरैना। कैलारस में कई दिनों से पेटी चोर की घटना हो रही है। आज सुबह 10 बजे चोरों ने गल्ले की दुकान से ₹52000 से भरे नोटों के गल्ले को चुराकर ले गए। जिसकी शिकायत कैलारस थाने में की गई।

हम आपको बता दें कि डोंगरपुर मानगढ़ केशव पेट्रोल पंप के बगल से बृजलाल धाकड़ की गल्ले की दुकान है। जो सुबह अपनी गल्ले की दुकान खुला छोड़कर बगल में पड़ौसी की दुकान में चले गए, इतने बीच में चोरों ने नोटों से भरे गल्ले को उड़ा ले गए। जब बृजलाल धाकड़ अपनी दुकान में लौटकर आये। तब उन्हें अपना गल्ला नज़र नहीं आया। तब उन्होंने आसपास देखने की कोशिश की। तब उन्हें अपनी दुकान से 200 मीटर खाली गल्ले की पेटी जा मिली। फिर इस पूरी घटना की शिकायत कैलारस थाने में की गई।

गौरतलब है कि यह घटना 10 से 15 दुकानदारों के साथ हो गई। जिसमें अलग-अलग दुकानदार के नोटों से भरे गल्ले को चुराकर ले गए।