Home > राज्य > मध्यप्रदेश > मुरैना > चंबल के रेत माफियाओं के बढ़े हौंसले, पुलिस पर चलाई गोली, एक गिरफ्तार

चंबल के रेत माफियाओं के बढ़े हौंसले, पुलिस पर चलाई गोली, एक गिरफ्तार

चंबल के रेत माफियाओं के बढ़े हौंसले, पुलिस पर चलाई गोली, एक गिरफ्तार
X

मुरैना। मुरैना में रेत माफियाओं के हौंसले दिनों दिन बढ़ते जा रहें है।खुलेआम रेत की तस्करी करने के साथ ही पुलिस पर फायरिंग करने से भी परहेज नहीं कर रहें है। मुरैना से धौलपुर रेत बेचने गए माफियाओं ने राजस्थान पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने एक एक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, सोमवार को रेत बेचने मुरैना से धौलपुर जाते समय राजस्थान पुलिस ने माफियाओं को रोका, लेकिन वह नहीं रुके। इसके बाद पुलिस ने पीछा किया तो फायरिंग शुरू कर दी।इसी बीच भागते समय एक ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई। बाकी तीन ट्रैक्टर-ट्राॅली को लेकर रेत माफिया भाग निकले। माफियाओं का पुलिस लगातार पीछा कर रही थी। इसी बीच सबसे पीछे चल रहे एक ट्रैक्टर-ट्राॅली के टायर में पुलिस ने गोली मारी, जिससे वह धीमा हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया लेकिन चालक भागने में सफल रहा। बाकी अन्य भागने में सफल रहे। पुलिस ने लालू उर्फ देवेंद्र पुत्र शिव सिंह गुर्जर निवासी जैतपुर थाना सराय छोला मुरैना मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है।

Updated : 12 Oct 2021 10:27 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top