Home > राज्य > मध्यप्रदेश > मुरैना > मुरैना में गरजे प्रधानमंत्री मोदी, कहा - हमने सैनिकों के हाथ खोल दिए, एक गोली आए तो 10 चलनी चाहिए

मुरैना में गरजे प्रधानमंत्री मोदी, कहा - हमने सैनिकों के हाथ खोल दिए, एक गोली आए तो 10 चलनी चाहिए

प्रधानमंत्री मोदी ने शिवमंगल सिंह तोमर के समर्थन में मुरैना में आमसभा की

मुरैना में गरजे प्रधानमंत्री मोदी, कहा - हमने सैनिकों के हाथ खोल दिए, एक गोली आए तो 10 चलनी चाहिए
X

मुरैना। प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी लगातार दूसरे दिन आज मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। ये बीते 18 दिनों में प्रदेश का उनका छठा दौरा है। मुरैना में भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार शिवमंगल सिंह तोमर के समर्थन में पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास विरोधी है। इससे दूर ही रहना चाहिए। सभा को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस एक विकास विरोधी समस्या है। मध्यप्रदेश और मुरैना के लोग जानते हैं कि समस्या से एकबार पीछा छूट जाए तो उससे दूर ही रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुरैना ने मन बना लिया है, फिर एकबार मोदी सरकार। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 4 जून के बाद तेजतर्रार मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश का विकास और गति पकड़ने वाला है। मप्र के लोगों ने कांग्रेस के समय का वो काला दौर भी देखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए देश से बड़ा कुछ भी नहीं है। कांग्रेस के लिए अपना परिवार ही सबकुछ है।


कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर की पीठ में छुरा घोंप

पीएम ने कहा- कांग्रेस पार्टी विकास विरोधी समस्या है। मुरैना के लोग जानते हैं समस्या से एक बार पीछा छूट जाए तो उसे दूर ही रहना चाहिए। मोदी ने कहा जवानों को हमने खुली छूट दी है। हमने कहा एक गोली चलती है तो 10 गोली चलनी चाहिए। एक गोला चलता है तो 10 तोपे चलनी चाहिए। कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर की पीठ में छुरा घोंप दिया। जब संविधान बना तब देश के गणमान्य लोगों ने चर्चा की। बाबा साहेब ने इन चर्चाओं पर संविधान लिखा। उन्होंने लिखा किसी भी सूरत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता, इसलिए कांग्रेस ने धोखेबाजी की। पिछले दरवाजे से धोखा दिया।

आजादी के समय कांग्रेस ने धर्म के नाम पर देश का विभाजन स्वीकार किया

उन्होंने कहा - आजादी के समय कांग्रेस ने धर्म के नाम पर देश का विभाजन स्वीकार किया था। मां भारती के हाथों की जंजीरों को काटने के बजाय, मां भारती की भुजाएं काट दी थीं। कांग्रेस सुधरने को तैयार नहीं है। उसे लगता है यही उसके फायदे के लिए सरल रास्ता है।आज एक बार फिर कांग्रेस कुर्सी के लिए छटपटा रही है। भांति-भांति के खेल खेल रही है। लोगों की आंखों में धूल झोंककर सत्ता हथियाने के लिए आपके भविष्य को बर्बाद करने पर तुली है।


Updated : 26 April 2024 10:23 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top