Home > राज्य > मध्यप्रदेश > मुरैना > कमलनाथ ने जनता के साथ धोखा किया इसलिए सरकार का जाना ज़रुरी था : सिंधिया

कमलनाथ ने जनता के साथ धोखा किया इसलिए सरकार का जाना ज़रुरी था : सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ने की शिवराज सिंह की तारीफ

कमलनाथ ने जनता के साथ धोखा किया इसलिए सरकार का जाना ज़रुरी था :  सिंधिया
X

मुरैना। ग्वालियर-चंबल दौरे पर आये राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज दिमनी -मेहगांव पहुंचे। यहाँ मुख़्यमंत्री शिवराज सिंह ने 70.84 करोड़ के विकास कार्य का भूमिपूजन और 21.08 करोड़ रुपये का लोकार्पण किया। यहाँ ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कमल नाथ जी कांग्रेस सरकार आने के बाद दिमनी में अपना चेहरा दिखाने तक नहीं आए थे, वहीं जन-जन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दिमनी में 70.84 करोड़ के विकास कार्य का भूमिपूजन और 21.08 करोड़ रुपये का लोकार्पण आज किया है।

उन्होंने कहा की मुझे पद या कुर्सी से कभी कोई मोह नहीं है। मेरी जनता की आशा और अभिलाषा को यदि कोई कुचलने की कोशिश करे तो मेरे खून का एक - एक कतरा समर्पित करने के लिये सदा तत्पर रहूंगा। मेरी जनता के साथ जो भी विश्वासघात करेगा या उनके हक़ को मारेगा तो मेरा पहला दायित्व बनता है कि ऐसी सरकार को सत्ता से बेदख़ल करुं। कमलनाथ ने जनता के साथ धोखा किया, ऐसी भ्रष्ट सरकार जाना ज़रुरी था।

केंद्रीय मंत्री ने की सीएम शिवराज की तारीफ -



वहीँ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री की तारीफ़ करते हुए कहा शिवराज सिंह जनता के लाड़ले नेता इसलिये भी कहे जाते हैं क्योंकि वे जनता के हर सुख और दुख में सदैव जनता के बीच ही रहते हैं। जनता के दर्द को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ही समझा और उसका निवारण किया है। कांग्रेस सरकार ने तो जनता को बिजली, पानी, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत आवश्यकताओं से भी वंचित कर दिया था। भाजपा सरकार ने प्रदेश के हर गांव में मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति की है। उन्होंने गत कमलनाथ सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कांग्रेस सरकार ने आते ही सबसे पहले गरीबों के हक पर डाका डाला और भाजपा सरकार द्वारा शुरु की गई सारी योजनाओं को बन्द कर दिया।

कांग्रेस ने 15 माह में प्रदेश का बंटाधार किया -

कांग्रेस ने सदैव बदले की राजनीति की और भाजपा ने बदलाव की राजनीति की है। कांग्रेस ने 15 माह में प्रदेश का बंटाधार कर दिया। गरीबों से उनका हक तक छीन लिया था। भाजपा सरकार ने कोरोना संक्रमणकाल की विकट स्थिति में भी जनता के लिये ख़जाना खोल दिया।साथ ही कांग्रेस द्वारा बंद की गई जनहितैषी योजनाओं को फिरसे शुरु किया।





Updated : 13 April 2024 12:59 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top