Home > राज्य > मध्यप्रदेश > मुरैना > दिग्विजय सिंह पहुंचे मुरैना, सिंधिया और शिवराज को लेकर कही ये..बात

दिग्विजय सिंह पहुंचे मुरैना, सिंधिया और शिवराज को लेकर कही ये..बात

दिग्विजय सिंह पहुंचे मुरैना, सिंधिया और शिवराज को लेकर कही ये..बात
X

मुरैना। पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह एक दिवसीय भ्रमण पर रविवार देर रात मुरैना आये। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा पर व्यंग कसते हुये कहा कि 70 वर्ष में कुछ नहीं हुआ तो बेच क्या रहे हो। देश व प्रदेश में जो सम्पत्ति है उसे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा बेचने का आरोप भी लगाया।

चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के सम्मान में कोई कमी नहीं छोड़ी गई। उनके जाने से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं हुआ है, बल्कि बटी हुई कांग्रेस एक हो गईं है। संबंधों की बात की जाये तो उनके पिता माधवराव सिंधिया को कांग्रेस में अर्जुन सिंह व हम ही लाये थे। यहां तक कि उनके समय मेरे द्वारा ग्वालियर चम्बल अंचल में भ्रमण तक नहीं किया जाता था। आगामी विधानसभा का चुनाव कमलनाथ जी के नेतृत्व में ही लड़ा जायेगा। इसके लिये कांग्रेस द्वारा घर-घर चलो अभियान चलाया जा रहा है। देश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी जैसे अनेक मुद्दों से आम जनता को रूबरू कराया जा रहा है।

कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर सरकार के विरोध में है। हालांकि मुख्यमंत्री से मिलने के मुद्दे पर उन्होंने कमलनाथ के सच है के जबाव में कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने के लिये किसी की इजाजत की जरूरत नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी पर अनुचित टिप्पणी करने वाले आसाम के मुख्यमंत्री के विरोध में स्वयं व कांग्रेस को बताया। आज सम्पूर्ण कांग्रेस को राहुल गांधी के साथ होना बताया। महंगाई, बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस सरकार का विरोध कर रही है। देर रात भोपाल एक्सप्रेस से मुरैना पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का रेलवे स्टेशन पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत, जिलाध्यक्ष व विधायक राकेश मावई, विधायक दिमनी रविन्द्र सिंह तोमर भिड़ोसा, शहर जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

Updated : 15 Feb 2022 1:39 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top