Home > राज्य > मध्यप्रदेश > मुरैना > मुरैना : कांग्रेस की कृषि कानूनों के विरोध में किसान महापंचायत, कई नेता होंगे शामिल

मुरैना : कांग्रेस की कृषि कानूनों के विरोध में किसान महापंचायत, कई नेता होंगे शामिल

मुरैना : कांग्रेस की कृषि कानूनों के विरोध में किसान महापंचायत, कई नेता होंगे शामिल
X

मुरैना। प्रदेश कांग्रेस द्वारा 20 जनवरी को मुरैना में किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इस पंचायत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सहित अन्य नेता किसानों को संबोधित करेंगे। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने दी।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया कि मुरैना में आयोजित किसान महापंचायत में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरूण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह राहुल भैया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री हिना कांवरे, पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह, सहित कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेतागण, पूर्व सांसद, विधायकगण, पूर्व विधायक, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। शेखर ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा बनाये गये तीन काले कृषि कानूनों को रद्द किये जाने को लेकर किसानों द्वारा देश भर में चलाये जा रहे किसान आंदोलन के समर्थन में मुरैना में विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया गया है।

Updated : 12 Oct 2021 11:03 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top