Home > राज्य > मध्यप्रदेश > मुरैना > सीएम शिवराज और सांसद सिंधिया के आगमन से पहले कांग्रेस नेता गिरफ्तार

सीएम शिवराज और सांसद सिंधिया के आगमन से पहले कांग्रेस नेता गिरफ्तार

सीएम शिवराज और सांसद सिंधिया के आगमन से पहले कांग्रेस नेता गिरफ्तार
X

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के आज मुरैना कार्यक्रम से पहले पुलिस ने कुछ कांग्रेसियों को हिरासत में लिया है। लिस को आशंका थी कि ये कांग्रेसी पूर्व नपा अध्यक्ष प्रबल प्रताप मावई के नेतृत्व में मुख्यमंत्री और सिंधिया के आने पर काले झंडे दिखा सकते हैं। दोनों नेता यहां लोकार्पण और शिलान्यास के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए आने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी की पूर्व नपाध्यक्ष प्रबल मावई के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री और सिंधिया को काले झंडे दिखा कर विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं।मावई ने बताया कि सुबह जब 4 गाड़ियों में सवार पुलिस बल उनके घर आया तो उन्होंने पुलिस से पूछा कि उनका अपराध क्या है। इस पर पुलिस ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें कोतवाली चलना होगा। विरोध प्रदर्शन की आशंका के चलते शहर कांग्रेस के दूसरे नेताओं के घर पर भी निगरानी की जा रही है। इसके अलावा कौन कहां मौजूद है, इसकी जानकारी भी पुलिस ले रही है। काले झंडे दिखाने के लिए मेला मैदान पर खड़े प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी दिनेश गुर्जर को 50 कांग्रेसियों सहित गिरफ्तार किया गया। वहीं, न्यू हाउसिंग बोर्ड गेट पर खड़े सुमावली विधानसभा के कांग्रेस नेता राम लखन दंडोतिया, अशोक सिकरवार सहित करीब 25 कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।





Updated : 12 Sep 2020 8:52 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top