Home > राज्य > मध्यप्रदेश > मुरैना > मुरैना में कांग्रेस की किसान पंचायत, कृषि कानून खेती का निजीकरण करेंगे : कमलनाथ

मुरैना में कांग्रेस की किसान पंचायत, कृषि कानून खेती का निजीकरण करेंगे : कमलनाथ

मुरैना में कांग्रेस की किसान पंचायत, कृषि कानून खेती का निजीकरण करेंगे : कमलनाथ
X

मुरैना। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस ने आज मुरैना में किसान महापंचायत का आयोजन किया। इस महापंचायत में पूर्व सीएम कमलनाथ ने किसानों को कृषि कानून का अर्थ समझाया।

उन्होंने कहा की कृषि कानून क्या है, जिसका विरोध हो रहा है। इसे किसानों को समझना होगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की केंद्र सरकार ये काले कानून लाकर किसानों को मजदूर बनाना चाहती है। उन्होंने कहा की ये कानून खेती का निजी करण करेगा। इस कानून के बाद बड़े उद्योगपतियों को मंडी का दर्जा दिया जायेगा। वह किसानों के पास आएंगे और मनमाने दामों पर किसानों से उनकी फसल खरीद कर ले जाएंगे। किसान सिर्फ बंधुआ मजदूर बनकर रह जायेगा।

इस महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे।वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के अलावा राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, पूर्व विधायक अजय सिंह, सुरेश पचौरी, सज्जन वर्मा सहित कई नेता शामिल हुए। पिछले दिनों मानपुर पृथ्वी व छैरा गांव में जहरीली शराब पीने से जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त की।


Updated : 12 Oct 2021 11:03 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top