Home > राज्य > मध्यप्रदेश > मुरैना > उपचुनाव परिणाम : चम्बल में तीन पर भाजपा चार पर कांग्रेस जीती

उपचुनाव परिणाम : चम्बल में तीन पर भाजपा चार पर कांग्रेस जीती

उपचुनाव परिणाम : चम्बल में तीन पर भाजपा चार पर कांग्रेस जीती
X

मुरैना। मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे आ गए है जिसमे भाजपा तीन पर और कांग्रेस चार पर जीत दर्ज की है।

हम आपको बता दें कि चम्बल से तीन मंत्रियों की साख दांव पर लगी हुई है। जिसमे में दो पर मंत्री हार गए है। यह दो मंत्री सिंधिया खेमे से आये हुए है। इन सीटों के परिणाम से मध्यप्रदेश में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के राजनीतिक भविष्य को भी जोड़ कर देखा जा रहा है। इस अंचल की सीटों की संख्या से तय होगा कि भाजपा में सिंधिया की ताकत बढ़ेगी या घटेगी? उप चुनाव के नतीजों का सबसे ज्यादा असर उन पूर्व मंत्रियों पर पड़ने वाला है, जो सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

जौरा विधानसभा 04

पंकज उपाध्याय (कांग्रेस) हार

सूबेदार सिंह रजौधा (भाजपा) जीत

सुमावली विधानसभा 05

ऐदल सिंह कंषाना (भाजपा) हार

अजब सिंह कुशवाह (कांग्रेस) जीत

मुरैना विधानसभा 06

रघुराज सिंह कंषाना (भाजपा) हार

राकेश मावई (कांग्रेस) जीत

रामप्रकाश राजौरिया (बसपा) हार

दिमनी विधानसभा 07

गिर्राज दंडोतिया (भाजपा) हार

रविंद्र सिंह तोमर (कांग्रेस) जीत

अम्बाह विधानसभा 08

कमलेश जाटव (भाजपा) जीत

सत्यप्रकाश सखवार (कांग्रेस) हार

मेहगांव विधानसभा 12

हेमंत कटारे (कांग्रेस) - हार

ओपीएस भदौरिया (भाजपा) - जीत

गोहद विधानसभा 13

रणवीर जाटव (भाजपा) हार

मेवाराम जाटव (कांग्रेस) जीत

Updated : 12 Oct 2021 11:14 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top