सामूहिक विवाह सम्मेलन: दुश्मन को उनके घर में घुसकर मारा जाएगा - केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

दुश्मन को उनके घर में घुसकर मारा जाएगा - केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
X

सीहोर, मध्य प्रदेश। ये मोदी जी का भारत है। जहां एक तरफ शहनाई बजेगी, विकास कार्य होंगे, जनकल्याणकारी योजनाएं लागू होंगी और जब तक आतंकवाद पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता, दुश्मन को भी उनके घर में घुसकर मारा जाएगा। यह बात केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार 10 मई को पिपलानी में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में कही है। सामूहिक विवाह सम्मेलन में 230 बेटियों का कन्यादान और 15 बेटियों का निकाह कराया गया। इस दौरान सीएम मोहन यादव भी मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, आज यहां कई जोड़े खुशी-खुशी विवाह बंधन में बंधे हैं। एमपी सीएम मोहन यादव बहुत प्रभावी और मानवीय योजनाएं चला रहे हैं। हमारे यहाँ अन्न के भण्डार भरे हैं, कोई कमी नहीं है। चिंता मत करों देशवासियों सीमा पर जवान तैनात हैं और खेतों में किसान। कोई कमी नहीं वाली। हम उन किसानों के साथ भी खड़े हैं।

भारत की तरफ दुश्मन बुरी नीयत से देखने से पहले सोचता है सौ बार

सामूहिक विवाह समारोह पर एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा, "आज पिपलानी गांव में कोकरू और गोंड समाज ने सामूहिक विवाह समारोह के दौरान 570 से अधिक जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया। आज यहां 2 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया।

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा, आज भारत बदल गया है। यह वह दौर नहीं रहा जब कांग्रेस के शासन में हमारे सैनिकों को पुराने हथियारों से दुश्मनों का सामना करना पड़ता था और अक्सर उनके सिर कलम कर दिए जाते थे। आज स्थिति यह है कि दुश्मन भारत की तरफ बुरी नीयत से देखने की हिम्मत करने से पहले एक बार नहीं बल्कि सौ बार सोचता है और अगर कोई भारत को उकसाने की हिम्मत करता है तो भारत उसे बिना जवाब दिए नहीं छोड़ेगा। यह निर्णायक प्रधानमंत्री का दौर है।


Tags

Next Story