Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > शाजापुर में विपक्ष पर बरसे योगी आदित्यनाथ, कहा - कांग्रेस अकबर महान पढ़ाती थी, भाजपा छत्रपति शिवाजी व महाराणा प्रताप महान पढ़ाती

शाजापुर में विपक्ष पर बरसे योगी आदित्यनाथ, कहा - कांग्रेस अकबर महान पढ़ाती थी, भाजपा छत्रपति शिवाजी व महाराणा प्रताप महान पढ़ाती

Yogi Adityanath
X

योगी आदित्यनाथ ने शाजपुर में की जनसभा 

शाजापुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बदला है। चाहे काशी विश्वनाथ हो, महाकाल लोक हो, केदार धाम हो, हर जगह अलग अनुभूति होती है। यदि देश और प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर करना है तो भाजपा का जीतना जरूरी है। विकास के लिए डबल इंजन सरकार चाहिए।

उक्त बातें चुनावी दंगल के बीच मंगलवार को शाजापुर की शुजालपुर सीट पर चुनावी सभा संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपस्थितजनों से कही। उन्होंने कहा कि भारत की 142 करोड़ जनता को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एक परिवार मानते हैं। काशी विश्वनाथ में जाईए तो नई काशी का दर्शन होता है। केदारपुरी जाईए तो भगवान केदारनाथ का भव्य दर्शन होता है। उज्जैन में महाकाल महालोक आने पर आपको एक नई अनुभूति होती है। अब तो अयोध्या पुरी भी तैयार हो चुकी है। आने वाली 22 जनवरी को भगवान रामलला अयोध्या के भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। कांग्रेस का नाम ही समस्या है। देश में नक्सलवाद, उग्रवाद और भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है। देश के बच्चों को कांग्रेस अकबर महान पढ़ाती है, भारतीय जनता पार्टी छत्रपति शिवाजी और महारायणा प्रताप को महान पढ़ाती है। कांग्रेस के लिए भारत का इतिहास केवल नेहरू से प्रारंभ होता है। कांग्रेस के नेता खुद को एक्सीडेंटल कहते हैं। एक्सीडेंट हुआ और कांग्रेसी पैदा हो गए। कांग्रेस तो वह पार्टी है, जिसने भगवान राम और श्रीकृष्ण के अस्तित्व को भी नकार दिया था।

यहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी इंदरसिंह परमार के समर्थन में सभा को संबोधित किया। इस दौरान मंच से भाषण देते हुए योगी ने कहा कि मैं उतर प्रदेश की धरती से आया हूं। उत्तर प्रदेश को भगवान श्री राम, भगवान कृष्ण और शिव का आशीर्वाद प्राप्त है। आज देश में दो विचारधारा काम कर रही है। एक तरफ राम भक्त हैं, तो दूसरी तरफ राम विरोधी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने भगवान राम और कृष्ण के अस्तित्व को मानने से ही इंकार कर दिया। कांग्रेस तो अपना इतिहास ही पंडित जवाहर लाल नेहरु से मानती है।

मोदी जी ने देश को कई उपलब्धि दिलाई। मोदी के नेतृत्व में निरंतर भारत में विकास के बदलाव हो रहे हैं। आज भारत बदल रहा है, काशी में नए काशी धाम के दर्शन, उज्जैन में महाकाल लोक नई अनुभूति कराता है। बदलते भारत में 500 साल का सपना पूरा होने जा रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में 22 जनवरी को रामलला अयोध्या में विराजमान हो रहे हैं। आज का भारत संकट के समय में लोगों के साथ खड़ा है। मोदी जी, शिवराज जी ने संकट में लोगों का साथ दिया। योगी ने कहा कि यदि भारत की सांस्कृतिक विरासत को गौरवशाली बनाना है तो डबल इंजन की सरकार फिर से आना चाहिए। इस दौरान भाजपा उम्मीदवारों सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता समर्थक व आम मतदाता उपस्थित रहे।

Updated : 7 Nov 2023 12:36 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top