Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफों का दौर शुरू, दो महामंत्रियों ने दिया त्याग पत्र

विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफों का दौर शुरू, दो महामंत्रियों ने दिया त्याग पत्र

Kamalnath
X

दो महामंत्रियों ने कमलनाथ को दिया त्याग पत्र 

जबलपुर। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद अब पार्टी ने आत्ममंथन करना शुरू कर दिया है। इधर कांग्रेस में इस्तीफो का दौर भी शुरू हो गया है। जबलपुर से दो प्रदेश महामंत्रियों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने अपना इस्तीफा कमलनाथ को भेजा दिया है।

जबलपुर से कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री अशोक गुप्ता और पंकज पांडे ने शनिवार को अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया। दोनों महामंत्रियों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को अपना इस्तीफा भेज दिया है। दोनों नेता जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव प्रभारी थे। इस्तीफा देने वाले अशोक गुप्ता कांग्रेस लीगल सेल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। अशोक गुप्ता ने कहा कि चुनाव एक प्रजातंत्र का हिस्सा है। प्रजा द्वारा दिए गए निर्णय को सभी को स्वीकार करना पड़ता है। जिसके कांग्रेस पार्टी ने किया है। जहां तक इस्तीफे की बात है मुझे चुनाव के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा महामंत्री पद से नवाजा गया।

अशोक गुप्ता ने कहा कि मुझे पद की कोई लालसा नहीं है। मैं पिछले 40 सालों और तीन पीढ़ी से कांग्रेसी हूं। उन्होंने कहा कि मैंने इसलिए इस्तीफा दिया कि प्रदेश में नवयुवकों की टीम बनना चाहिए। जो आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उनका कहना है कि मैं चाहता हूं अब पार्टी में वो युवा आएं जो कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए सब कुछ न्यौछावर कर दें।

Updated : 9 Dec 2023 11:08 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top