Home > राज्य > मध्यप्रदेश > शिवपुरी > यातायात पुलिस को फिर आई याद नो एंट्री में घुस रहे वाहनों की, लगाए साइन बोर्ड

यातायात पुलिस को फिर आई याद नो एंट्री में घुस रहे वाहनों की, लगाए साइन बोर्ड

नियम का उल्लंघन करने पर 5 हजार जुर्माना वसूला जाएगा।

यातायात पुलिस को फिर आई याद नो एंट्री में घुस रहे वाहनों की, लगाए साइन बोर्ड
X

शिवपुरी। शहर में नो एन्ट्री जोन में लगातार भारी वाहनों का आवागमन होता है मगर यातायात पुलिस इन भारी वाहनों पर कभी कभार कार्यवाही कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेती है और इन वाहनों के प्रवेश से मुसीबत आम जनता को कूटनी पड़ती है। आज फिर शिवपुरी यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव को एकाएक शहर में घुस रहे भारी वाहनों की याद आई और शहर के अलग अलग नाकों पर साइन बोर्ड लगवा डाले। अब देखना है कि नाकों पर लगे इन साइन बोर्ड की सार्थकता कितनी सफल होती है यह तो आने वाला वक्त बताएगा या फिर भारी वाहन यातायात पुलिस द्वारा लगाए गए इन बोर्ड को ही मुंह चिढ़ाते हुए शहर में धड़ल्ले से घुसेंगे। यह प्रतिबंध सुबह 7 से रात 10 बजे तक रहेगा। इस नियम का उल्लंघन करने पर 5 हजार जुर्माना वसूला जाएगा।

यातायात प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि आज यातायात पुलिस द्वारा आज शहर के 05 नाकों आईटीआई तिराहा¸ दो बत्ती चौराहा¸ फतेहपुर रोड़¸ फॉरेस्ट नाका¸ होटल ग्रीन व्यू रोड़ टर्न एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज टर्न पर नो एंट्री बोर्ड लगाए गए हैं जिसमे उल्लंघन करने पर जुर्माने की राशि भी अंकित की गई है। नो एंट्री बोर्ड उन स्थानों पर लगाए गए हैं जहां यातायात पुलिस के चेकिंग पॉइंट नहीं लगते हैं जिसके कारण भारी वाहन शहर में प्रवेश कर जाते हैं। भारी वाहन शहर में प्रवेश ना कर सकें इसके लिए यह सूचना बोर्ड लगाए गए हैं। भारी वाहनों का शहर में प्रवेश सुबह 7:00 बजे से रात्रि के 10:00 बजे तक बंद रहता है।

Updated : 18 April 2023 10:34 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

नेपाल सिंह शिवपुरी

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top