Breaking News
  • गूगल प्रमुख सुंदर पिचाई ने पीएम मोदी से की मुलाकात, एआई इम्पैक्ट समिट में 20 फरवरी को लेंगे भाग
  • महाराष्ट्र में मुस्लिमों के 5% आरक्षण का आदेश रद्द, 2014 में कांग्रेस अध्यादेश लाई थी
  • केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी भारत की सुरक्षा के लिए सबसे खतरनाक इंसान बन गए हैं
  • राज्यसभा की 37 सीटों पर 16 मार्च को चुनाव, महाराष्ट्र में 7 सीटों पर वोटिंग
  • MP-राजस्थान समेत 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट, हिमाचल-उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में आज से बर्फबारी

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

देवास में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, महिला ने आग लगाई

देवास में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, महिला ने आग लगाई


देवास में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव महिला ने आग लगाई

देवास।  सतवास थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने गई प्रशासन की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। इसके साथ ही प्रशासन की कार्रवाई को रोकने के लिए महिला ने खुद को आग लगा ली।महिला को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। वह करीब 20 फीसदी जल गई है। उसे इंदौर रेफर किया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है। 

जानकारी के अनुसार देवास के अतवास में महिला किसान ने खुदकुशी की कोशिश की है। पुलिस ने कहा कि महिला और उसके परिजन ने अतिक्रमण हटाने गई प्रशासन की टीम पर पथराव किया था। महिला किसान ने आत्मदाह कर दबाव डालने की कोशिश की है। पथराव करने वाले 11 लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया है।

महिला के आत्मदाह का वीडियो वायरल होने के बाद सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इस मामले में ट्वीट कर कहा की शिवराज का जंगलराज, सरकार की प्रताड़ना से तंग आकर आग लगाई; देवास ज़िले के सतवास में खड़ी फसल पर जेसीबी चलवाने के शिवराज के फ़ैसले का विरोध करते हुये एक बेबस महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। शिवराज जी, महामारी और मौत के बीच तो कम से कम जनता को मत मारो..! "शवराज चरम पर है"


इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री ने भी इस मामले में ट्वीट कर शिवराज सरकार पर तंज कसा है।उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा बेहद दुःखद तस्वीर, जो खुद को मामा कहलवाते है , उनके राज में आज एक बहन खुद को आग के हवाले कर रही है। देवास ज़िले के सतवास में खड़ी फसल पर जेसीबी चलवाने का विरोध करते हुए एक बेबस महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया।