एसपी ने किया चुनाव सेल का निरीक्षण

X
By - स्वदेश डेस्क |5 Jan 2022 6:36 PM IST
Reading Time: बांदा। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने चुनाव सेल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। चुनाव संबंधी दस्तावेजों का अवलोकन किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव-2022 को सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा अभियान चलाकर हिस्ट्रीशीटर व जिला बदर अपराधियों की विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। साथ ही शस्त्रों को जमा कराने की भी कार्यवाही की जा रही है। चुनाव के मद्देनजर फोर्स के ठहरने का स्थान व बूथों का भौतिक सत्यापन भी किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा चुनाव की तैयारियों को और तेज करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
Next Story
