Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > दक्षिण अफ्रीका से भारत के लिए रवाना हुए 12 चीते, कल पहुंचेंगे कूनो अभ्यारण

दक्षिण अफ्रीका से भारत के लिए रवाना हुए 12 चीते, कल पहुंचेंगे कूनो अभ्यारण

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पहले भी आ चुके हैं 8 विदेशी चीते

दक्षिण अफ्रीका से भारत के लिए रवाना हुए 12 चीते, कल पहुंचेंगे कूनो अभ्यारण
X

श्योपुर। मध्यप्रदेश में कल का दिन बहुत ही मत्वपूर्ण एवं यादगार होने वाला है। आपको बता दे की कल मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में 12 नए विदेशी चीतों का आगमन हो जायेगा। इन 12 चीतों को भारतीय विमान दक्षिण अफ़्रिका से भारत के लिये लेकर रवाना हो चूका है। जिसके बाद ग्वालियर एयरपोर्ट से तीन हेलीकॉप्टरों के माध्यम से इन्हें कूनो पार्क में लाया जायेगा।


जानकारी के अनुसार आपको बता दें की कल गुरुवार को भारतीय वायुसेना का C17 ग्लोबमास्टर विमान भारत लेन के लिए रवाना हुआ था। जो की आज दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से इन्हें लेकर कल मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो राष्टीय उद्यान पहुँच रहा है। आपको बता दें की ये भारतीय विमान 12 दक्षिण अफ़्रीकी चीतों को लेकर 7हजार 929किमी का सफर तय करके कल सुबह 10 बजे तक भारत में आगमन कर जायेगा। जिसके बाद विमान से आये 5मादा एवं 7 नर चीतों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से ग्वालियर से श्योपुर ले जाया जायेगा।


बताया जा रहा है की चीतों की अगवानी के लिए विशेष तैयारियां भी शुरू कर दी गयी हैं। उनके स्वागत के लिए मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय वनमंत्री भूपेंद्र सिंह और प्रदेश के वनमंत्री विजय शाह भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा NTS के आईजी अमित मालिक एवं कूनो नेशनल पार्क के एसडीओ अमृतांशु सिंह एवं भारतीय वन्य जीव संस्थान के वेटनरी डॉ सनाथ गुलिया भी टीम में शामिल होंगे। इससे पहले भी पीएम के जन्मदिन के अवसर पर भी नामीबिया से 17 दिसम्बर को 8 चीतों को भारत लाया गया था। जिसके बाद अब दोबारा से दक्षिण अफ्रीका से इन चीतों को लाया जा रहा है। भारत में आए इन नए चीतों की देखभाल करना भी चुनोतीपूर्ण समस्या है। क्यूंकि जंगल में पहले से मौजूद जंगली जानवर से भी इनको खतरा पहुँच सकता है जिसके लिए इन चीतों के लिए श्योपुर जिले के कूनो अभ्यारण्य में अलग से प्रतिबंधित क्षेत्र बनाकर इन्हे जंगल में छोड़ दिया जायेगा।

Updated : 21 Feb 2023 7:41 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

City Desk

Web Journalist www.swadeshnews.in


Next Story
Top