Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > मप्र में ओमिक्रोन का खतरा, दक्षिण अफ्रीका से आई महिला लापता, मचा हड़कंप

मप्र में ओमिक्रोन का खतरा, दक्षिण अफ्रीका से आई महिला लापता, मचा हड़कंप

मप्र में ओमिक्रोन का खतरा, दक्षिण अफ्रीका से आई महिला लापता, मचा हड़कंप
X

जबलपुर। साउथ अफ्रीका से जबलपुर आई महिला को लेकर दिल्ली से भोपाल, जबलपुर तक हड़कम्प मचा हुआ है। विदेशी महिला गत 18 नवम्बर को दिल्ली विमानतल से एयर इंडिया के विमान से जबलपुर पहुंची थी, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल पाया। खबर मिलने के बाद जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीम महिला की तलाश में जुट गई है।

सूत्रों की मानें तो कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर देशभर में हड़कम्प मचा हुआ है। साउथ अफ्रीका सहित कई देशों ने इस वेरिएंट के मिलने का दावा किया गया है। यही कारण है कि विदेश से आने वाले हर एक व्यक्ति की जांच, कांट्रेक्ट ट्रेसिंग कर सेंपल लिए जा रहे हैं। जबलपुर जिला प्रशासन को खबर मिली कि 18 नवंबर को साउथ अफ्रीका की रहने वाली एक महिला एयर इंडिया की फ्लाइट से जबलपुर पहुंची है। इस खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग, पुलिस व जिला प्रशासन की टीम ने शहर के होटल से लेकर अन्य स्थानों पर तलाश शुरु कर दी है लेकिन अभी तक महिला के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

खबर है कि महिला बोत्सवाना शहर की रहने वाली है, 34 वर्षीय महिला खुमो ओरीमेट सेलिन को लेकर भोपाल से जबलपुर तक अधिकारियों से जब पूछताछ की गई तो हड़कम्प मच गया। एयर इंडिया ने पूरा विवरण सोमवार तक उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। जैसे विमान कितने बजे आया, यात्री कहां के थे, इसके बाद स्वास्थ्य विभाग सभी के सेम्पल लेकर जांच के लिए भेजेंगे। विदेशी महिला का सेम्पल जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजा जाएगा। प्रशासन ने महिला के बारे में जानकारी को लेकर हेल्पलाईन नम्बर जारी किया है, जिसमे डॉ. प्रियंक दुबे-9111007776, डॉ. विभोर हजारी-9039095222 और डॉ. विवेक ठाकुर-8962548384 को इन मोबाइल नंबरों पर सूचना मांगी गई है।

Updated : 29 Nov 2021 8:02 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top