Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > जबलपुर से कोलकता के बीच शुरू हुई फ्लाइट, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दिखाई हरी झंडी

जबलपुर से कोलकता के बीच शुरू हुई फ्लाइट, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दिखाई हरी झंडी

जबलपुर मध्यप्रदेश की न्यायिक राजधानी है, यहां विकास की आपार संभावनाएं हैं।

जबलपुर से कोलकता के बीच शुरू हुई फ्लाइट, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दिखाई हरी झंडी
X

जबलपुर। शहर वासियो के साथ- साथ मप्र से बंगाल जाने वाले लोगों के लिए आज का दिन खुशखबरी लेकर आया है। जबलपुर से कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट आज से शुरू हो गई है। केंद्रीय नागरिक एवं उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के मध्यम से इसकी शुरुआत की। उन्होंने विमानन कंपनी स्पाइसजेट के विमान को हरि झंडी दिखाई।

अब कुछ ही घंटों में जबलपुर से कोलकाता की दूरी को तय किया जा सकेगा। स्पाइसजेट ने शुभारंभ के साथ ही फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह विमान कोलकाता एयरपोर्ट से रोजाना सुबह 6.10 बजे उड़ान भरने के बाद सुबह 8.30 बजे डुमना में लैंड होगा। सुबह 8:50 बजे मुंबई के लिए रवाना होगा। वापसी में मुंबई से रवाना होकर शाम को 6:55 बजे डुमना एयरपोर्ट में उतरेगा। जबलपुर से शाम 7:15 बजे उड़ान भरकर रात 9:15 बजे कोलकाता पहुंचेगा।

विकास की अपर संभावनाएं -

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा की जबलपुर मध्यप्रदेश की न्यायिक राजधानी है। यहां विकास की आपार संभावनाएं हैं।उन्होंने कहा कि औद्योगिक रूप से भी जबलपुर मध्य भारत का मुख्य केंद्र है, साथ ही यहां पर्यटन के सुंदर स्थल हैं। यहां से कोलकाता के लिए वायुसेवा प्रारम्भ होने से यहां के व्यापार और उद्योग को नई गति मिलेगी।

Updated : 7 Aug 2022 2:56 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top