Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > सपा ने खजुराहो सीट पर बदला लोकसभा प्रत्याशी, पूर्व विधायक मीरा यादव को दिया टिकट

सपा ने खजुराहो सीट पर बदला लोकसभा प्रत्याशी, पूर्व विधायक मीरा यादव को दिया टिकट

मनोज यादव को मप्र समाजवादी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया

सपा ने खजुराहो सीट पर बदला लोकसभा प्रत्याशी, पूर्व विधायक मीरा यादव को दिया टिकट
X

खजुराहो। मप्र की खजुराहो लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी बदल दिया है। सपा ने अब पूर्व विधायक मीरा यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने इससे पहले 30 मार्च को मनोज यादव को टिकट देने का ऐलान किया था। दो दिन बाद ही पार्टी ने यहां प्रत्याशी बदल दिया है। मनोज यादव को मध्यप्रदेश समाजवादी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है।

खजुराहो सीट पर मीरा यादव का मुकाबला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और उम्मीदवार वीडी शर्मा से होगा। बता दें की कांग्रेस ने गठबंधन के तहत यह सीट सपा को दी है। कांग्रेस प्रदेश की 29 में से 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। यहां दूसरे चरण में चुनाव होगा।

Updated : 13 April 2024 12:12 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top