Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > सभी कार्यकर्ता चुनावी तैयारी में जुट जाएं : वर्षा

सभी कार्यकर्ता चुनावी तैयारी में जुट जाएं : वर्षा

कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर पार्टी की विचाराधारा से अवगत कराएं।

सभी कार्यकर्ता चुनावी तैयारी में जुट जाएं : वर्षा
X

मुरैना | कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर पार्टी की विचाराधारा से अवगत कराएं। यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं प्रदेश की सह प्रभारी वर्षा गायकवाड़ ने बुधवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में कही। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल थे। बैठक में वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि प्रदेश में अब कांग्रेस की सरकार बनेगी। क्योंकि वर्तमान सरकार से आमजन त्रस्त है। जनता भी अब बदलाव चाहती है। बैठक को संभागीय पर्यवेक्षक राहुल राय, जगदीश सिंह व जिलाध्यक्ष राकेश मावई ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सूबेदार सिंह, बूंदीलाल रावत, रक्षपाल तोमर, दिनेश गुर्जर, बैजनाथ कुशवाह, रघुराज कंषाना, रविन्द्र सिंह तोमर, गिर्राज डण्डौतिया, हरिओम शर्मा, पंकज उपाध्याय, रामलखन डण्डौतिया आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Updated : 21 Jun 2018 4:13 PM GMT
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top