Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > मुख्यमंत्री शिवराज का ऐलान, महाकाल लोक जैसा बनेगा रामराजा लोक

मुख्यमंत्री शिवराज का ऐलान, महाकाल लोक जैसा बनेगा रामराजा लोक

राम हमारे अस्तित्व हैं, राम हमारे प्राण हैं: शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज का ऐलान, महाकाल लोक जैसा बनेगा रामराजा लोक
X

ओरछा। ओरछा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि आज तक ऐसा हजारों करोड़ों की सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास नहीं देखा। आज देश में कुछ लोग ऐसे हो गए हैं जो भगवान राम और तुलसीदास के बारे में भी ऐसी-वैसी बातें बोलते हैं। भगवान राम हमारे अस्तित्व हैं, राम हमारे प्राण हैं, राम हमारे रोम-रोम में हैं, और हमारी हर सांस में बसे हैं। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसी यात्राओं से भारत जुड़ेगा क्या… अगर भारत कोई जोड़ रहा है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नितिन गडकरी भारत जोड़ रहे हैं। भारत शानदार सड़कों की कनेक्टीविटी से जुड़ रहा है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने पहले भी सड़कें देखी थी, खजुराहो जब कोई जाता था तो हड्डी पसली टूट जाती थी। लेकिन, आज किसी का भी पेट का पानी नहीं हिलता। दो महीने में निवाड़ी जिले के हर घर में नल से पानी पहुंचा दिया जाएगा।

महाकाल लोक जैसा बनेगा रामराजा लोक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उज्जैन और बनारस की तर्ज पर ओरछा रामराजा मंदिर के इलाके को विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 6 हजार 800 करोड़ की लागत की सड़कें बुंदेलखंड को मिलने वाली है। ये सौगातों की बौछार हैं, बल्कि बौछार नहीं घनघोर सौगातें हैं। इन सड़कों के बनने से पूरे बुंदेलखंड की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद देते हुए मुख्यमंत्री ने उनका अभार व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि पूरे बुंदेलखंड में सड़कों का जाल होगा या जल जीवन मिशन की बात हो, या हर खेत में सिंचाई के लिए केन और बेतवा की सौगात हो...सभी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने ही दी है, और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं।

Updated : 23 Jan 2023 4:20 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top