Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > राहुल गांधी का दावा- मप्र में कांग्रेस 150 सीट जीतकर सरकार बनाने जा रही है

राहुल गांधी का दावा- मप्र में कांग्रेस 150 सीट जीतकर सरकार बनाने जा रही है

राहुल गांधी का दावा- मप्र में कांग्रेस 150 सीट जीतकर सरकार बनाने जा रही है
X

विदिशा। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस को 145 से 150 सीट तक देने जा रही है।


राहुल गांधी मंगलवार को विदिशा में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि प्रदेश के किसानों, युवाओं, छोटे व्यापारियों के साथ धोखा किया गया। भाजपा ने कहा था कि कांग्रेस किसानों का कर्ज माफ नहीं कर पाएगी, लेकिन हमने पिछली बार किसानों का कर्ज माफ किया। उन्होंने भाजपा शासनकाल में बेरोजगारी बढ़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में आप युवाओं से पूछेंगे कि- आप क्या करते हैं? उनका जवाब होता है- कुछ नहीं। उन्होंने राज्य के विकास और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के भाजपा के दावों को गलत बताया।

उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी, देश का पूरा फायदा अडानी, अंबानी जी को दे देते हैं। जैसे ही आप टीवी खोलते हैं नरेंद्र मोदी जी का चेहरा दिखता है। कांग्रेस पार्टी और मैं किसानों, मजदूरों, छोटे दुकानदारों की बात करता हूं, लेकिन फिर भी हमारा चेहरा टीवी पर नहीं दिखाई देता है।अगर किसानों, मजदूरों के पास टीवी का रिमोट कंट्रोल होता तो सिर्फ मेरा चेहरा दिखता, क्योंकि उन्हें लगता है कि ये आदमी हमारी आवाज उठाता है। मोदी जी ने दो हिंदुस्तान बना रखे हैं। गरीबों के हिंदुस्तान में- जैसे मध्य प्रदेश में 18,000 किसान आत्महत्या करते हैं। दूसरे हिंदुस्तान में- अरबपति विदेशों में संपत्ति खरीद रहे हैं। मेरा मानना है कि हिंदुस्तान एक होना चाहिए। इस हिंदुस्तान में सबकी इज्जत हो। किसान, मजदूर और युवाओं की देखभाल हो, उनकी रक्षा हो।

Updated : 14 Nov 2023 10:20 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top