Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > खातेगांव में कांग्रेस उम्मीदवार दीपक जोशी का विरोध, कार्यकार्ताओं ने कार के शीशे तोड़े

खातेगांव में कांग्रेस उम्मीदवार दीपक जोशी का विरोध, कार्यकार्ताओं ने कार के शीशे तोड़े

भाजपा बोली- कपड़े फटना जारी

खातेगांव में कांग्रेस उम्मीदवार दीपक जोशी का विरोध, कार्यकार्ताओं ने कार के शीशे तोड़े
X

देवास। मप्र में कांग्रेस कि दूसरी लिस्ट जारी होते ही प्रत्याशियों का विरोध शुरू हो गया है। कुछ समय पहले भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाले दीपक जोशी को पार्टी ने देवास की खातेगांव सीट से उम्मीदवार बनाया है। टिकट का ऐलान होते ही कार्यकर्ताओं ने यहां जमकर विरोध शुरू कर दिया है। टिकट वितरण के बाद स्थानीय कांग्रेस के एक धड़े के नेता और कार्यकर्ता आक्रोशित हैं और लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।


इसी कड़ी में दीपक जोशी आज टिकट मिलने के बाद पहली बार खातेगांव पहुंचे। वे नेमावर में मां नर्मदा और भगवान सिद्धनाथ के दर्शन करने वाले थे, इससे पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक लिया और काले झंडे दिखाए। दीपक जोशी का काफिला जब खातेगांव से निकला तो कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। उन्होंने मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कार के कांच तोड़ दिए। इस दौरान जोशी कार से बाहर निकले कुछ देर रुके, लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद वह कार में बैठ मौके से रवाना हो गए।

वीडियो वायरल -




पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि दीपक जोशी के गार्ड्स ने पहले गाली-गलौच की। जिसके बाद गुस्से में कार्यकर्ताओं ने गाडी पर हमला बोला। जिसमें कार के कांच टूट गए। भाजपा ने इस घटना का एक वीडियो जारी किया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने एक्‍स हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि ‘खातेगांव में कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जोशी की गाड़ी पर कांग्रेसजनों ने हमला किया। सलूजा ने कहा कि इस दौरान दीपक जोशी की गाड़ी फोड़ दी गई, गाड़ी में दीपक जोशी भी मौजूद थे। साथ ही गनर की पिटाई की गई।

Updated : 21 Oct 2023 10:34 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top