Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > प्रियंका गांधी ने मंच पर कमलनाथ की लगाई डांट, कहा - कागज में कुछ, जबान पर कुछ....

प्रियंका गांधी ने मंच पर कमलनाथ की लगाई डांट, कहा - कागज में कुछ, जबान पर कुछ....

प्रियंका गांधी ने भाषण के दौआन एक शख्स को मंच पर बुलाया

प्रियंका गांधी ने मंच पर कमलनाथ की लगाई डांट, कहा - कागज में कुछ, जबान पर कुछ....
X

मंडला। मप्र में होने वाले विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। इसी के साथ भाजपा और कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।इसी कड़ी में आज गुरुवार कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान वे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर नाराज होती भी नजर आई।

दरअसल, प्रियंका गांधी वाड्रा जब कांग्रेस की योजनाएं और गारंटी जनता को गिना रही थी। उस समय कमलनाथ ने उन्हें पढ़ो और पढ़ाओ योजना से जुडी एक पर्ची दी। जिसमें हर महीने की जगह हर साल लिखा होने पर नाराजगी जताई। मंच पर गलत पढ़ते ही प्रियंका गाँधी ने कमलनाथ को बुलाया और पर्ची को चेक करने के लिए कहा। जिसके बाद दुरुस्त कर दिया गया।उन्होंने बाद में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वहीं मैं सोच रही हूं कि 500 रुपये साल क्यों लिखा है।

प्रियंका ने शख्स को मंच पर बुलाया -

प्रियंका गांधी के भाषण के दौरान सभा में कुछ युवा बीच-बीच मे सरकार की कमियां गिना रहे थे। जिसके बाद प्रियंका ने एक शख्स को मंच पर बुला लिया और कहा कि आप कहा आप आ जाइए यहां मुझे बताते रहिएगा।

Updated : 28 Dec 2023 8:40 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top