प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री धामी को किया फोन, आपदा में सहयोग का दिया भरोसा
स्वदेश डेस्क | 19 Oct 2021 6:40 AM GMT
X
X
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर राज्य में अतिवृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी लेते हुए राज्य को सहयोग का भरोसा दिया।मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड में बारिश से हुई अतिवृष्टि से हुए नुकसान और संचालित राहत बचाव कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को वस्तुस्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में कुछ स्थानों पर नुकसान हुआ है। शासन प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। प्रधानमंत्री ने केन्द्र से राज्य को हर आवश्यक सहयोग के लिए आश्वस्त किया है।इससे पहले सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह भी मुख्यमंत्री धामी से फोन पर बातचीत कर बारिश और राहत बचाव की जानकारी ली थी।
Updated : 20 Oct 2021 2:49 PM GMT
Tags: #Pmmodi #Cmdhami #UttarakhandFlood
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire