Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > शाही सवारी में बैठकर नगर का हाल जानने निकले पशुपतिनाथ, मुख्यमंत्री ने खींचा रथ

शाही सवारी में बैठकर नगर का हाल जानने निकले पशुपतिनाथ, मुख्यमंत्री ने खींचा रथ

शाही सवारी में बैठकर नगर का हाल जानने निकले पशुपतिनाथ, मुख्यमंत्री ने खींचा रथ
X

मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर के विश्व प्रसिद्ध भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार पर भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही भक्तजन यहां कतार बद्ध होकर अराध्य देव के दर्शन करने के लिए उमड़ रहे हैं। सावन के आखिरी सोमवार को भगवान पशुपतिनाथ की शाही सवारी भी निकाली गई, जिसमें भगवान पशुपतिनाथ रथ में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। इस समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए और उन्होंने रथ को खींचा।

भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन के बाद सीएम शिवराज ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे मंदसौर के पशुपतिनाथ जी के दर्शन हुए। मैं नगर और क्षेत्र वासियों के साथ आज शाही सवारी में भी जाकर उनको प्रणाम करूंगा। भगवान पशुपतिनाथ जी से यही प्रार्थना है कि हम आजादी के इस अमृत काल में अमृत महोत्सव के सारे लक्ष्यों को पूरा कर पाएं। ।।हर हर महादेव।।

हर घर तिरंगा अभियान

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। इसके मद्देनजर भगवान पशुपतिनाथ महादेव की सवारी में शाही रथ पर भी तिरंगा लहराया गया। सीएम शिवराज ने भी देश प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश और देश की जनता साथ मिलकर देश को आगे बढ़ाए। भारत लोकतंत्र की जननी है। आज पूरे दुनिया में गर्व के साथ हमारा देश खड़ा हुआ है। कई मोर्चों पर हम दुनिया का नेतृत्व भी कर रहे हैं भारत फिर से विश्वगुरु बने। उन्होंने जनता से अपील की है कि आजादी के 75वें वर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मादी ने आह्वान किया है कि 13 से 17 अगस्त तक हम सबको हर घर तिरंगा फहराना है तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना का प्रकटीकरण करना है। अत: हम सब अपने अपने घरों में तिरंगा अवश्य लगाएं।

आत्मनिर्भर भारत

उन्होंने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए एक महायज्ञ चल रहा है। आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाना हमारा संकल्प है। उस संकल्प को हम पूरा कर पाएं, जनता सुखी रहे, सभी निरोगी हों, सबका मंगल हो, सबका कल्याण हो।

Updated : 8 Aug 2022 9:32 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top