Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > पन्ना बनेगा मिनी स्मार्ट सिटी, सीएम ने दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

पन्ना बनेगा मिनी स्मार्ट सिटी, सीएम ने दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

पन्ना बनेगा मिनी स्मार्ट सिटी, सीएम ने दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
X

भोपाल/पन्ना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा मंगलवार को देर रात पन्ना पहुंची, जहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पन्ना जिले के लिए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पन्ना को मिनी स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा। साथ ही पन्ना के पॉलिटेक्निक कॉलेज का इंजीनियरिंग कॉलेज में उन्नयन किया जाएगा। उन्होंने पन्ना में एग्रीकल्चर कॉलेज प्रारंभ करने की भी घोषणा की।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने बरघाट विकासखंड में आयोजित कार्यक्रम में कन्या पूजन कर 7454.19 लाख लागत से निर्मित कंचनामंडी लघु जलाशय की महत्वाकांक्षी परियोजना का लोकार्पण किया। इस जलाशय से दो हजार 219 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और 12 गांव को नहरों के द्वारा सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री ने एक-एक करोड़ की लागत के तीन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और नगरीय क्षेत्र के मॉडल रोड का भी भूमि-पूजन किया।

Updated : 8 Aug 2018 1:32 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top