Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > सतना में बिक रहे थे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' लिखे गुब्बारे, जांच में जुटी पुलिस

सतना में बिक रहे थे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' लिखे गुब्बारे, जांच में जुटी पुलिस

सतना में बिक रहे थे पाकिस्तान जिंदाबाद लिखे गुब्बारे, जांच में जुटी पुलिस
X

भोपाल/स्वदेश वेब डेस्क। मध्यप्रदेश के सतना शहर में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' लिखे हरे रंग के गुब्बारे बिकने का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की, तो उसने बताया कि शहर में 10-15 लोग ये गुब्बारे बेच रहे हैं। उसे इसके बारे में कुछ नहीं पता। गुब्बारों पर अंग्रेजी में क्या लिखा है, यह उन्हें पता नहीं था। इसीलिए उन लोगों के कहने पर यह गुब्बारे बेच रही थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, सतना शहर के कोतवाली थाना पुलिस ने गुरुवार शाम को एक महिला को पाकिस्तान जिंदाबाद लिखे गुब्बारे बेचते हुए गिरफ्तार किया था। गुब्बारों का रंग हरा है और उसमें पाकिस्तान का झंडा भी बना हुआ है। महिला ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह शहर में 10 से 15 लोग हैं, जो ये गुब्बारे बेच रहे हैं। उसने बताया है कि उसे नहीं पता कि अंग्रेजी में गुब्बारों पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा हुआ है। ये गुब्बारे दिल्ली से लाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि ये गुब्बारे टाइगर नामक कंपनी के पैकेट से निकल रहे हैं, जो कि दिल्ली की है। सतना पुलिस फिलहाल मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये गुब्बारे सतना में कैसे पहुंचे और यहां किस जगह से शहर में इनकी सप्लाई हो रही है। सतना एसपी संतोष सिंह गौर ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है| इस मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा। शहर में गुब्बारे कहां से आए और कौन लोग बेच रहे हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Updated : 19 Oct 2018 1:40 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top