Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > शहडोल में दुष्कर्म के आरोपी के घर पर चला 'मामा का बुलडोजर'

शहडोल में दुष्कर्म के आरोपी के घर पर चला 'मामा का बुलडोजर'

अवैध निर्माण तोड़ा गया

शहडोल में दुष्कर्म के आरोपी के घर पर चला मामा का बुलडोजर
X

शहडोल। मुख्यमंत्री के निर्देश पर लगातार कार्रवाई का दौर जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को शहडोल में दुष्कर्म के आरोपित शादाब खान के घर पर प्रशासन का बुल्डोजर चला। पंचगांव रोड में आरोपित के अवैध निर्माण को तोड़ा गया। प्रशासन की टीम आरोपित के पुरानी बस्ती स्थित मकान पर पहुंची और पुलिस सुरक्षा के बीच मकान पर बुल्डोजर चला दिया।

दुष्कर्म के आरोपित अब्दुल शादाब उस्मानी (33) पुत्र अब्दुल अजीज उस्मानी निवासी पंचगांव रोड दुर्गा मंदिर के वार्ड नंबर 29 थाना कोतवाली शहडोल के घर में कलेक्टर वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी के निर्देशन में मंगलवार सुबह जिला प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलवा कर घर को जमींदोज किया गया। कार्रवाई को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी थी।सुबह होते ही प्रशासनिक अधिकारियों अधिकारियों के साथ ही पुलिस का अमला मौके पर पहुंच गया और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहा।

बुलडोजर मामा -

यूपी की तर्ज पर अब मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी 'बुलडोजर मामा' कहा जा रहा है। मध्य प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ यूपी की तर्ज पर अब मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी 'बुलडोजर मामा' बताया जा रहा है। भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने निवास पर एक होर्डिंग लगवाया है, जिसमें उन्होंने शिवराज को 'मामा बुलडोजर' बताते हुए लिखा है कि 'बेटी की सुरक्षा में जो बनेगा रोड़ा, मामा का बुलडोजर बनेगा हथौड़ा।'

Updated : 23 March 2022 7:59 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top