Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > मप्र में फिर से खिलेगा कमल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

मप्र में फिर से खिलेगा कमल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

मप्र में फिर से खिलेगा कमल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
X

मुरैना। मध्य प्रदेश में सियासी संकट के बीच आज कमलनाथ ने राज्यपाल लालजी टंडन को इस्तीफा सौंप दिया है। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। और इसी बीच कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार के ऐसे कारनामों के कारण आज ऐसा दिन देखना पड़ा। कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को भाजपा ने मध्यप्रदेश में उखाड़ फेंका।

हम आपको बता दें कि जिलाध्यक्ष ने कहा सीएम कमलनाथ ने जो जनता से वादे किये थे उनको पूरा न करने के कारण जनता का भरोसा टूट गया था। और जनता पूरी तरह से त्रस्त हो गई थी। 2018 में हुए विधानसभा के चुनाव के बाद से ही राज्य की राजनीति में अस्थिरता बनी हुई थी। इस अस्थिरता का केंद्र पार्टी में अंदरूनी असंतोष था। कांग्रेस सत्ता में पहुंचते ही गुटबाजी चरम पर पहुंच गई।

'कोविड-19 संक्रमण से विश्वभर में महामारी फ़ैल रही है। जिसको लेकर देश में सतर्कता बरतने का सरकार निर्देश जारी है। उसके बाद भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलजुल कर जश्न मनाया गया। यहाँ तक कि प्रधानमंत्री मोदी ने (19 जनवरी) राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग की अपील की है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की है कि जितना संभव हो वे घरों से निकलने से बचें। उन्होंने रविवार को जनता कर्फ्यू की अपील की है, यानी जनता खुद ही खुद को ऐसे आइसोलेट करने की कोशिश करे, जैसे कर्फ्यू में होता है।

Updated : 20 March 2020 2:32 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Amit Senger

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top