Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > कांग्रेस की दूसरी सूची के बाद कमलनाथ ने किया ट्वीट, 18 साल के कुशासन का अंत करने के लिए कमर कस लें

कांग्रेस की दूसरी सूची के बाद कमलनाथ ने किया ट्वीट, 18 साल के कुशासन का अंत करने के लिए कमर कस लें

कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज अपने 88 प्रत्याशियों दूसरी सूची जारी कर दी है

Kamalnath
X

कमलनाथ ने कांग्रेस उम्मीदवारों को टिकट मिलने पर दी बधाई 

भोपाल। मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार देर रात को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 88 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। कांग्रेस की दूसरी सूची जारी होने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का बयान भी सामने आया है। उन्होंने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी है।


कमलनाथ ने गुरुवार देर रात सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज अपने 88 प्रत्याशियों दूसरी सूची जारी कर दी है। मैं सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सिर्फ विधायक बनने के लिए खड़े नहीं हो रहे हैं, बल्कि मध्य प्रदेश का भविष्य संवारने के लिए चुनाव के मैदान में उतरे हैं। आइये आज से हम सब प्राणपण से अपने कर्तव्य में जुट जाएं और मध्य प्रदेश से 18 साल के कुशासन का अंत करने के लिए कमर कस लें। मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएं। जय कांग्रेस विजय कांग्रेस।

बता दें कि कांग्रेस की तरफ से अब तक कुल 229 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं। वहीं बैतूल की आमला विधानसभा सीट को होल्ड पर रखा गया है।

Updated : 20 Oct 2023 7:19 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top