Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > शिवराज-सिंधिया की जोड़ी चाहिए या कमलनाथ-दिग्विजय सिंह की,जनता तय करे-सिंधिया

शिवराज-सिंधिया की जोड़ी चाहिए या कमलनाथ-दिग्विजय सिंह की,जनता तय करे-सिंधिया

शिवराज-सिंधिया की जोड़ी चाहिए या कमलनाथ-दिग्विजय सिंह की,जनता तय करे-सिंधिया
X

अशोकनगर। प्रदेश में 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने भले ही तारीखें घोषित नहीं की। लेकिन राजनीतिक दलों और नेताओं ने चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी।राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज वर्चुअल रैली द्वारा अशोकनगर के मुंगावली विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कमलनाथ ने जनता से झूठ बोला-

सांसद सिंधिया ने रैली के दौरान कांग्रेस की गत कमलनाथ सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी की घोषणा के बाद भी सरकार बनने के दस दिन बाद भी किसानों के कर्जे माफ नहीं किये।प्रदेश में किसी भी किसान का एक रुपया माफ़ नहीं हुआ। उन्हें फर्जी सर्टिफिकेट दे दिए गए। ना किसानों के कर्जे माफ़ हुए, नाही लोगों को कन्यादान की राशि मिली और नाही बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया।

शिवराज-सिंधिया की जोड़ी चाहिए या कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की -

सिंधिया ने कहा की कमलनाथ ने जनता झूठ बोलकर पैसा खींचा और अपनी जेबें भरी है। ऐसे जेबें भरने वालो को जनता सबक सिखायेगी। उन्होंने कांग्रेसियों की तुलना कौरवों से करते हुए कहा कि लूटने वालों को सबक सिखाने का यह सुनहरा मौका है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा की वह गांवों की चौपालों पर लोगों के बीच जाकर चर्चा करें। वह लोंगों से पूछे उन्हें शिवराज-सिंधिया की जोड़ी चाहिए या फिर छोटे भाई -बड़े भाई यानी कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की जोड़ी।

कार्यकर्ता पूरी क्षमता के साथ सोशल मीडिया पर एक्टिव हो-

सिंधिया ने इस चुनाव को डिजिटल माध्यम से लड़ा जाने वाला चुनाव बताते हुए कहा सभी कार्यकर्ता अपनी पूरी क्षमता के साथ सोशल मीडिया पर एक्टिव हो जाए और बीजेपी को जिताने के लिए अपने प्राण प्रण जुटा दे।उन्होंने मुंगावली के पूर्व विधायक बृजेन्द्र यादव को मंत्री बनाये जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का धन्यवाद दिया। सिंधिया ने कहा की एक गरीब किसान के बेटे को मंत्री बनाकर,इस क्षेत्र का मान बढ़ाया है। वर्चुअल रैली को सिंधिया के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं राज्य मंत्री बृजेन्द्र यादव ने भी संबोधित किया।




Updated : 20 July 2020 1:28 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top