Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > इंदिरा आवास योजना में सिर्फ नाम आता था, आवास नहीं : तोमर

इंदिरा आवास योजना में सिर्फ नाम आता था, आवास नहीं : तोमर

इंदिरा आवास योजना में सिर्फ नाम आता था, आवास नहीं : तोमर
X

शिवपुरी/मुरैना/लहार। कांग्रेस ने हमेशा गांव, गरीब और किसानों के साथ छल किया। कांग्रेस सरकार के समय इंदिरा आवास योजना में गरीब का सिर्फ नाम आता था। किसी भी गरीब को आवास नही मिल पाता था। जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आवास योजना के माध्यम से हर गरीब को पक्की छत देना सुनिश्चित किया है। गांवों में प्रधानमंत्री आवास योजना के पक्के मकान इस बात का प्रत्यक्ष उदाहरण है कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है उसे साकार भी करती है। यह बात केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को अम्बाह, लहार, दतिया और मुरैना विधानसभा के पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा के दौरान कही।

केन्द्रीय मंत्री तोमर ने शुक्रवार को अंबाह विधानसभा के पार्टी प्रत्याशी गब्बर सखवार, दतिया विधानसभा के बड़ौनी में नरोत्तम मिश्रा, लहार विधानसभा के मछण्ड में पार्टी प्रत्याशी रसाल सिंह और मुरैना के रिठौरा में पार्टी प्रत्याशी रूस्तम सिंह के समर्थन में जनसभाओं को सम्बोधित कर भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपिल की।

बाह विधानसभा के तरसमा में सभा को संबोधित करते हुए तोमर ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव ही विकास का आधार होता है। 5 वर्षा में विकास के आधार पर पार्टीयों का आकंलन होता है कि वह विकास के पैमाने पर कितनी खरी उतरी है। अम्बाह विधानसभा में पिछली बार बहुजन समाज पार्टी विजयी हुई। इन 5 वर्षो में बसपा ने इस क्षेत्र को विकास से कोसो दूर कर दिया। पिछली बार आप लोगों से चुक हुई, लेकिन इस बार आप सजग होकर मतदान कर भारतीय जनता पार्टी को भरपूर आशीर्वाद दें। तोमर ने मुरैना के रिठौरा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस किसान हितैषी होने का ढोंग रच रही है। देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किसानों की किसानी को फायदा का धंधा बनाने के लिए काम किया है। कांग्रेस आज कर्ज माफी की बात करती है लेकिन एक वर्ष के भीतर ही मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 33 हजार करोड़ रूपए से किसानों के खातों में पहुंचाने का काम किया है। शिवराज सरकार ने किसानों के लिए अपना खजाना खोल दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार किसानों के लिए समर्पित सरकार है।

Updated : 24 Nov 2018 2:37 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top