Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > सुजान ग्रुप ने हिंदू नव वर्ष गुड़ी पाड़वा मां दुर्गा की आराधना के साथ मनाया

सुजान ग्रुप ने हिंदू नव वर्ष गुड़ी पाड़वा मां दुर्गा की आराधना के साथ मनाया

सुजान ग्रुप ने हिंदू नव वर्ष गुड़ी पाड़वा मां दुर्गा की आराधना के साथ मनाया
X

आमला। हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2080 एवं गुड़ी पाड़वा चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस सुजान ग्रुप महिला शक्ति आमला द्वारा जगत जननी मांँ दुर्गा के छायाचित्र पर सुजान ग्रुप की इंदिरा गाड़रे एवं विभा गाड़रे, संगीता मालवे के द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजन कर माल्यार्पण किया गया।

माता रानी के भजनों, स्तुति एवं आराधना के साथ सभी महिला सदस्यों ने मां दुर्गा की वंदना की। हनुमान मंदिर पंचवटी कॉलोनी स्थित सोनम गाडरे के निवास पर आयोजित इस हिंदू नववर्ष समारोह में बड़ी संख्या में बस्ती, बोड़खी, गोविंद कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी, मंगल भवन, भीमनगर, लक्ष्मणनगर से महिलाएं सम्मिलित हुई।

कार्यक्रमों में महिला शक्ति को मंच प्रदान कर महिलाओं की प्रतिभा को निखारने हेतु आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हेमलता मालवीय ने कहा एकता और संगठन में बड़ी शक्ति होती है महिलाओं का समूह किसी भी कार्य को एक साथ मिलकर आसानी से पूर्ण कर सकता हैं, विभा गाडरे सिविल जज ने अपने संबोधन मे कहां की परिवार के सहयोग के बिना कोई भी व्यक्ति आगे नहीं बढ़ सकता इसलिए परिवार का सहयोग बहुत जरूरी होता हैं मिलजुल कर काम करने एवं आपस में सहयोग की भावना से कार्य करे।

डॉ रूपा ठाकुर ने कहा महिलाएं सशक्त होती है उन्हें अपनी शक्ति को पहचानना होगा, रेखा धोटे ने कहा सुजान ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सभी समाज एवं आमला नगर के सभी क्षेत्रों की महिलाएं उपस्थित है इसकी सराहना की। गायत्री हथिया ने कहा महिलाओं को गृह कार्य की व्यस्तता के बावजूद ऐसे कार्यक्रमों को आयोजित करते रहना चाहिए, सिंधु लोणारे द्वारा मां भगवती के नौ रूपों की व्याख्या की गई, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में प्रियंका, रश्मि दवंडे ने वंदना प्रस्तुत की, नारी शक्ति संगठन की अध्यक्ष सीमा चोरिया द्वारा प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया गया, गरबा ग्रुप द्वारा माता रानी के दरबार में सभी के द्वारा गरबा किया गया

इनमे प्रमुख रूप से राखी बाथम, लीलावंती, दीक्षा, मनीषा जोंजरे, मनीषा सिसोदिया दीपिका सूर्यवंशी, वर्षा अडलक, अनीता चिल्हाटे, किरण सहित अन्य सखियां शामिल हुईं। संगीता धुर्वे एवं रिंदो उइके ग्रुप ने लोक नृत्य महुआ झरे महुआ झरे.. पर बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति दी किरण , मनीषा, भावना, रोशनी, अलका,सुमन, ज्योति मीना ,पूनम, शोभा, ललिता, संगीता माथनकर, प्रमिला धोटे ,संध्या साबले, रंजना, ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी कार्यक्रम में नारी शक्ति संगठन के अध्यक्ष सीमा चौरिया ,आमला विकास समिति की अध्यक्ष विमल मदान, क्षत्रीय लोणारी कुनबी समाज महिला संगठन के अध्यक्ष मधुबाला धोटे, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लाजवंती नागले, ब्राह्मण समाज की अध्यक्ष हर्षा शाककले, वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद अल्का मानकर वार्ड क्रमांक 4 की पार्षद दीक्षा सुरजेकर, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी कार्यक्रम का विधिवत सफल संचालन सुजान ग्रुप की प्रमुख मनीषा चढोकार द्वारा किया गया। नव वर्ष की शुभकामनाओं सहित सभी का आभार प्रदर्शन किया गया।

Updated : 23 March 2023 5:27 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top