Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > खरगोन में 15 दिन बाद खुली अनाज और कपास मंडी, कर्फ्यू में मिली ढील

खरगोन में 15 दिन बाद खुली अनाज और कपास मंडी, कर्फ्यू में मिली ढील

खरगोन में 15 दिन बाद खुली अनाज और कपास मंडी, कर्फ्यू में मिली ढील
X

खरगोन। मप्र के खरगोन में गत 10 अप्रैल को रामनवमी पर हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद लागू कर्फ्यू में सोमवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक नौ घंटे की ढील गई है। यह छूट महिलाओं-पुरुषों दोनों के लिए है। हालांकि, अभी भी वाहनों पर पाबंदी है। लोग पैदल ही बाजार जाकर आवश्यक सामान की खरीदारी कर रहे हैं। कर्फ्यू में छूट मिलने से 15 दिन बाद शहर की कृषि मंडी को भी खोल दिया गया है। अनाज और कपास मंडी में सुबह 8.00 से शाम 5.00 बजे तक किसान अपनी उपज बेच सकेंगे।

अपर कलेक्टर एसएस मुजाल्दा ने बताया कि अब शहर के हालात सामान्य होने लगे हैं और शहर की व्यवस्थाएं पटरी पर लौट रही हैं। सोमवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक कर्फ्यू में छूट दी गई है। इस छूट में कृषि मंडी को भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि कृषि मंडी को लेकर एसडीएम मिलिंद ढोके ने मंडी के व्यपारियों के साथ रविवार को एसडीएम कार्यालय में बैठक आयोजित की। बैठक में कपास मंडी के अध्यक्ष मनजीत सिंह चावला, मन्नालाल जयसवाल, अनाज मंडी के अध्यक्ष राकेश जैन, आकाश महाजन आदि अनाज एवं कपास मंडी को छूट देने के लिए अनुरोध किया था। इसीलिए सोमवार से मंडी खोलने की अनुमति दे दी है।

मुजाल्दा ने किसानों से अनुरोध किया है कि एक वाहन के साथ एक व्यक्ति एवं वाहन चालक अपनी कृषि उपज मंडी में कर्फ्यू अवधि में दी गई छूट की अवधि में ही विक्रय के लिए लाए। कर्फ्यू के दौरान धारदार हथियार जैसे चाकू-छूरी, हसिया, दराती, फाल्या की दुकानें, धार्मिक स्थल, पेट्रोल पंप और केरोसिन पर छूट लागू नहीं होगी। छूट के दौरान में शहर में पुलिस बल तैनात किया गया है। खासकर संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी की जा रही है।

Updated : 2 May 2022 4:49 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top