Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > राज्यपाल आनंदीबेन ने कहा - शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने की आवश्यकता

राज्यपाल आनंदीबेन ने कहा - शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने की आवश्यकता

राज्यपाल आनंदीबेन ने कहा - शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने की आवश्यकता
X

जबलपुर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रविवार रात जबलपुर में द इन्टरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब द्वारा आयोजित केबिनेट शपत्र ग्रहण समारोह तथा सम्मान समारोह में शामिल हुईं। इस दौरान आनंदीबेन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि गरीब परिवार, बच्चों, महिलाओं और युवाओं के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने की आवश्यकता है। साथ ही 20-25 वर्ष आगे भविष्य के लिये भी योजनाएं तैयार कर वर्तमान में क्रियान्वयन करना होगा।

राज्यपाल ने कहा कि लायन्स क्लब ने सेवा के प्रत्येक क्षेत्र में और देश ही नहीं पूरे विश्व में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। गरीब परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिये भी कार्य किया है। केन्द्र और राज्य सरकारों की योजनाओं से महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। वे आत्मनिर्भर होती जा रही हैं। यहां तक महिलाओं ने अपने घर से दूर जाकर कार्य करना स्वीकारा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं, युवा, दलितों के कल्याण के लिए भागीरथ कार्य किये हैं। सर्वे करने वाली विश्व की सर्वे एजेन्सियों ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि देश में 15 प्रतिशत गरीब परिवार गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। यह बड़ी उपलब्धि है।

राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के क्षेत्र में अच्छा प्रयास होना चाहिए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी का स्वच्छता का संदेश अच्छे स्वास्थ्य के लिये ही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों को मजबूत किया जाय। इन केन्द्रों तक जाकर महिलाओं और बच्चों को सुपोषित करने के लिये काम किया जाना चाहिए। राज्यपाल ने लायंस क्लब के सदस्यों का आव्हान किया कि वे महिलाओं के कल्याण और विकास के लिए कार्य कर भारत की उन्नति में योगदान दें। राज्यपाल ने टी.बी. मुक्त भारत बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ अभियान के सुपरिणाम मिलने लगे हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनायें हैं। पर्यटन रोजगार के अवसरों को बढ़ाता है। पर्यटन को बढ़ावा देकर भी अच्छा कार्य किया जा सकता है।

पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने कहा कि लायंस क्लब सेवा के लिए जाना जाता है। यदि किसी के मन में सेवाभाव है तो उसे सेवा करने का अवसर मिल ही जाता है। समारोह को लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। राज्यपाल ने एक दिव्यांग को ट्राइसाइकिल भी प्रदान की। लायंस क्लब के गवर्नर नरेन्द्र जैन ने स्वागत उदबोधन में लायंस क्लब द्वारा किये जा रहे समाज कल्याण के कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि राज्यपाल की प्रेरणा से हर लायंस डिस्ट्रिक्ट में पांच टी.बी. मरीजों की पहचान कर गोद लेकर इलाज कराया जा रहा है। दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल आदि उपकरण दिये जा रहे हैं।

Updated : 23 July 2018 2:46 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top