Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > कोरोना : ग्रीन जोन में शामिल सीहोर में संक्रमित मिली पहली महिला की मौत

कोरोना : ग्रीन जोन में शामिल सीहोर में संक्रमित मिली पहली महिला की मौत

कोरोना : ग्रीन जोन में शामिल सीहोर में संक्रमित मिली पहली महिला की मौत
X

सीहोर। प्रदेश में बुधवार तक ग्रीन जोन में शामिल रहें सीहोर जिले में आज सुबह एक महिला के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। गंभीर हालत में भर्ती हुई इस महिला की भोपाल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने उसकी कॉलोनी को सील कर दिया है।

जानाकारी के अनुसार शहर के इंद्रानगर इलाके में रहने वाली भगवती बाई को उसके परिजनों ने गंभीर हालत में बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया था।जहां उसकी तबियत बिगड़ने पर भोपाल रेफर किया गया। जहां हमीदिया हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा था। सेहत में सुधर ना होने की वजह से महिला को सुबह वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टर्स द्वारा महिला को बचाने के सभी प्रयास करने के बावजूद आज दोपहर में उसकी मौत हो गई। सीहोर में महिला के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन बेहद सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने महिला के परिजनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए है। अब तक ग्रीन जोन में शामिल रहा ये जिला आज संक्रमित मिलने के बाद ऑरेंज जोन में शामिल हो गया।

Updated : 8 May 2020 7:12 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top