Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > पंचायत सचिव के घर EOW का छापा, निकला काले धन का कुबेर, करोड़ो की संपत्ति का खुलासा

पंचायत सचिव के घर EOW का छापा, निकला काले धन का कुबेर, करोड़ो की संपत्ति का खुलासा

पंचायत सचिव के घर ईओडब्ल्यू का छापा

पंचायत सचिव के घर EOW का छापा, निकला काले धन का कुबेर, करोड़ो की संपत्ति का खुलासा
X

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में ईओडब्ल्यू की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां घुनवारा के पास महेदर में पंचायत सचिव रामानुज त्रिपाठी के घर रीवा की ईओडब्ल्यू टीम ने शनिवार सुबह छापा मारा। जांच में अब तक पंचायत सचिव के पास एक करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है। फिलहाल ईओडब्ल्यू की कार्रवाई जारी है। जांच के बाद बड़ा खुलासा होने की संभावना है।

जानकारी अनुसार ईओडब्ल्यू रीवा को पंचायत सचिव रामानुज पाठक के खिलाफ आर्थिक गड़बड़ी कर अनैतिक लाभ लेने की भी शिकायत मिली थी। शिकायत सही पाए जाने के बाद ईओडब्ल्यू रीवा की टीम ने रामानुज पाठक के महेदर स्थित घर में शनिवार सुबह दबिश दी। पंचायत सचिव के घर पर छापा पडऩे की जानकारी मिलते ही गांव में हडक़ंप मच गया। शुरुआती जांच में अब तक पंचयत सचिव के पास से एक करोड़ से अधिक की संपत्ति की जानकारी मिली है। इसमें कई जमीन के दस्तावेज के साथ-साथ घर से नकदी भी बरामद की गई है। रामानुज त्रिपाठी के वेतन से अब तक होने वाली आय के हिसाब से अर्जित लाभ और उनकी मौजूदा संपत्ति के हिसाब से उनके पास करोड़ो की अनैतिक संपत्ति मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल कार्रवाई जारी है।

Updated : 26 March 2022 11:16 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top