Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > जबलपुर में फूड इंस्पेक्टर के घर EOW का छापा, आय से 600 फीसदी ज्यादा संपत्ति मिली

जबलपुर में फूड इंस्पेक्टर के घर EOW का छापा, आय से 600 फीसदी ज्यादा संपत्ति मिली

अमरीश दुबे की खाद्य सुरक्षा विभाग में 2008 में नियुक्ति हुई थी। 2011 में उनको खाद्य सुरक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी मिली।

जबलपुर में फूड इंस्पेक्टर के घर EOW का छापा, आय से 600 फीसदी ज्यादा संपत्ति मिली
X

जबलपुर। जिले में पदस्थ खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी अमरीश दुबे के आवास पर शुक्रवार सुबह ईओडब्लू ने कार्रवाई की है। इसके साथ ही दुबे के जबलपुर स्थिति आवास पर भी ईओडब्लू की टीम पहुंची है। दोनों जगहों पर दस्तावेजों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आय से अधिक और अनुपातहीन संपत्ति के प्रमाण मिले हैं।

अमरीश दुबे की खाद्य सुरक्षा विभाग में 2008 में नियुक्ति हुई थी। 2011 में उनको खाद्य सुरक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी मिली। वे लंबे समय तक जबलपुर में पदस्थ रहे और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग सागर में है। अब तक की जांच में उनके पास आय से 600 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिलने की जानकारी सामने आई है। उनके पास जबलपुर में 90 लाख का तीन मंजिला आलीशान मकान, शुगर मिल में 90 लाख के इन्वेस्टमेंट के दस्तावेज, शताब्दीपुरम में 2400 स्क्वायर फीट का 65 लाख कीमत का प्लॉट, नरसिंहपुर में दो प्लॉट और एक बैंक लॉकर की जानकारी मिली है। हालांकि फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। ईओाडब्लू के अधिकारियों का कहना है कि विभाग की टीम नरसिंहपुर में भी जांच करेगी तथा बैंक लॉकर भी खोले जाएंगे।

Updated : 7 July 2023 8:31 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top