Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > सिवनी में देर रात महसूस किए भूकंप के झटके, लोग निकले घर से बाहर

सिवनी में देर रात महसूस किए भूकंप के झटके, लोग निकले घर से बाहर

देर रात सिवनी में भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। जिले के कई हिस्से में तेज तो कहीं धीमे झटके महसूस किए गए हैं।

सिवनी में देर रात महसूस किए भूकंप के झटके,  लोग निकले घर से बाहर
X

ग्वालियर। देर रात सिवनी में भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। जिले के कई हिस्से में तेज तो कहीं धीमे झटके महसूस किए गए हैं। नगर बारा क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लोग घबरा गए। कई लोग घरों से बाहर आ गए। सिवनी में जमीन के अंदर चट्‌टानें चूना पत्थर की हैं। इनकी बनावट ऐसी हैं कि जब भी बारिश का पानी जमीन के अंदर जाता है, तो यह चट्‌टानें सिकुड़ जाती हैं। इनके बीच अंदर के छेद बंद हो जाते हैं, तो यह धंस जाती हैं। इसी कारण भूकंप के झटके आते हैं।

रहवासी पंडित रघुवेन्द्र शास्त्री ने बताया कि रात में भूकंप के झटके लगे थे। जिसके बाद हम लोग घर से बाहर निकल गए। सिवनी में आए दिन भूकंप आता है, जिससे लोग काफी परेशान रहते हैं।

Updated : 12 Sep 2023 7:32 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Web

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top