Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > दिग्विजय सिंह ने गुटबाजों को दी नसीहत, कहा- कांग्रेस 2023 में नहीं जीती तो कभी नहीं जीतेगी

दिग्विजय सिंह ने गुटबाजों को दी नसीहत, कहा- कांग्रेस 2023 में नहीं जीती तो कभी नहीं जीतेगी

दिग्विजय सिंह ने गुटबाजों को दी नसीहत, कहा- कांग्रेस 2023 में नहीं जीती तो कभी नहीं जीतेगी
X

रतलाम। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजसिंह शनिवार को रतलाम पहुंचे। यहां उनको कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गुटबाजी देखने को मिली जिस पर दिग्विजसिंह ने नाराज होते हुए कांग्रेस नेताओं को नसीहत देते कहा कि 2023 का चुनाव आखिरी है, सभल जाओ अगर आप लोग इस समय एक नहीं हुए तो फिर कांग्रेस नहीं आएगी और घर पर बैठना पड़ेगा।

इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजसिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह की नीतियों की आलोचना की और कहा कि वह झूठ अधिक बोलते है। उन्होंने नर्मदा किनारे डेढ़ करोड़ पौधे लगानेे का दावा किया,लेकिन जब मैंने परिक्रमा की तो चंद पौधे ही जीवित मिले।शनिवार को यहां पहुंचे दिग्विजयसिंह ने पत्रकारों से चर्चा करतेे हुए कहा कि मध्यप्रदेश में शराबबंदी के मामले में उमा भारती अलग बोलती है और साध्वी प्रज्ञा उसे आयुर्वेदिक दवाई बताते है और मुख्यमंत्री कुछ ओर बोलते है।

श्री सिंह ने कहा कि भाजपा हमेशा धर्म को हथियार बनाकर वोट मांगती है, लेेकिन कांग्रेस के लिए धर्म आस्था का विषय है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर निजी बीमा कंपनियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। पत्रकारों से चर्चा के दौरान श्री सिंह ने प्रदेश व केेंद्र सरकार पर विभिन्न आरोप लगाए और कहा कि इसे जनहितेषी सरकार नहीं कहा जा सकता। पूर्व केंद्रीय मंत्री और झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, आलोट विधायक मनोज चावला, आदि भी मौजूद थे।

दिग्विजय सिंह सैलाना विधायक के परिवार में शादी समारोह में शामिल होने रतलाम पहुंचे थे। यहां सर्किट हाऊस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने रूके थे इसी दौरान कार्यकर्ताओं कि गुटबाजी देखकर वे नसीहत देते नजर आए। उन्होंने कांग्रेसजनों को भी एकजुटता का संदेश दिया और कहा कि बिना एकजुटता के कांग्रेस को कही भी सफलता नहीं मिलेगी।

Updated : 22 Feb 2022 8:54 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top