Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > दिग्विजय सिंह ने दिया बड़ा बयान, कहा - भारत नहीं बन सकता हिन्दू राष्ट्र, मांग करने वाले इस्तीफा दें

दिग्विजय सिंह ने दिया बड़ा बयान, कहा - भारत नहीं बन सकता हिन्दू राष्ट्र, मांग करने वाले इस्तीफा दें

विधानसभा चुनाव की रणनीति के लिए शिवपुरी आए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना

दिग्विजय सिंह ने दिया बड़ा बयान, कहा - भारत नहीं बन सकता हिन्दू राष्ट्र, मांग करने वाले इस्तीफा दें
X

शिवपुरी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह शिवपुरी पहुंचे और यहां पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। इस बैठक में जिले के कांग्रेस के मंडलम कार्यकर्ता सहित अन्य कार्यकर्ता, पदाधिकारी गण मौजूद रहे। इस बैठक में दिग्विजय सिंह ने यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर विधानसभा चुनाव में पूरी तैयारियों के साथ जुट जाने का आह्वान किया। इस बैठक के बाद राज्यसभा सांसद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा गौतम अडानी और बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों पर बात करने की बजाय, हिंदू राष्ट्र की बात कर रही है । बेरोजगारों के साथ छलावा हो रहा है। उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है और भाजपा देश को हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर सब मुद्दों से अपना ध्यान भटका रही है। दिग्विजय सिंह ने शराबबंदी और बेरोजगारों को लेकर कहा कि उमा भारती मध्य प्रदेश में शराबबंदी की पहल कर रही हैं,जबकि पहले प्रदेश में 12 हजार शराब की दुकानें हुआ करती थी जो अब बढ़कर 30 हज़ार से अधिक हो गई हैं।इतना ही नहीं बेरोजगारों को नौकरी के नाम पर ठगा जा रहा है, उनसे 430 सौ करोड़ रुपए फीस ले ली गई है, जबकि परीक्षाओं का उचित इंतजाम नहीं किया गया। कई बार परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं, ऐसे में भाजपा बेरोजगारों के साथ छलावा कर रही है।

खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया पर भी साधा निशाना-

शिवपुरी विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर जब उनसे पूछा गया तो उनका कहना था कि जनता में भाजपा को लेकर नाराजगी है । यशोधरा राजे सिंधिया से भी लोग नाराज हैं ,ऐसे में कांग्रेस के पास अच्छे और मजबूत उम्मीदवार हैं,आने वाले विधानसभा चुनावों में उतारेंगे। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शिवपुरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली और इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी रणनीति के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया।

भाजपा नेता और मंत्रियों को देना चाहिए इस्तीफा-

पत्रकारों से चर्चा में दिग्विजय सिंह ने बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कथा में जाने वाले लोगों को भी पूछना चाहिए कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां भारतीय संविधान लागू है ऐसे में भारत को हिंदू राष्ट्र कैसे घोषित किया जा सकता है? यदि भाजपा नेता और मंत्री भी हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग करते हैं तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए,क्योंकि उन्होंने भारत के संविधान की शपथ ली है। उन्होंने भाजपा नेताओं पर और बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना को सार्थक नहीं किया जा सकता है। ऐसे में यदि भाजपा नेता और मंत्री यह सब इस्तीफा दें, क्योंकि उन्होंने भी भारत के संविधान की शपथ ली है। यदि भारत के संविधान में विश्वास नहीं है तो इन्हें इस्तीफा देना चाहिए। दिगिवज्य सिंह यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आए थे।उनका जमकर स्वागत हुआ।

Updated : 18 March 2023 12:32 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top