Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > दिग्विजय सिंह ने नागदा में की चुनावी सभा, कहा - कांग्रेस को 130 सीटें मिलेगी

दिग्विजय सिंह ने नागदा में की चुनावी सभा, कहा - कांग्रेस को 130 सीटें मिलेगी

Digvijay Singh
X

दिग्विजय सिंह बोले- कांग्रेस को 130 सीटें मिलेगी

नागदा। मप्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 130 सीटें जीतेगी और सरकार बनाएगी। कांग्रेस सरकार बनने पर एक आयोग बनाया जाएगा, जोकि प्रदेश में नवीन जिलों एवं तहसीलों के निर्माण के लिए कार्य करेगा। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह ने रविवार को उज्जैन जिले के खाचरौद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबाधित करते हुए कही।

सत्य शिवम गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। दिग्विजय सिंह के साथ उनकी धर्मपत्नी अमृता सिंह भी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थीं। बाद में वे जावरा के लिए रवाना हुए। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्री मोदी की सरकार पर जमकर निशान साधा।

दिग्वजिय सिंह ने कहा कि मामा सिर्फ घोषणा करते है उन पर अमल नहीं करते हैं। नागदा को जिला बनाने की मुख्यमंत्री चौहान की तीन बार की घोषणा का उपहास उड़ाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रस सरकार बनने पर जिला एवं तहसीलों का निर्माण करने के लिए आयोग का गठन किया जाएगा। पुश्तैनी मकानों के आज भी लोगों के पास कोई दस्तावेज नहीं है। कांग्रेस सरकार बनते ही ऐसे पुश्तैनी मकानों की निःशुल्क रजिस्ट्री की जाएगी। जिसका शुल्क वहन सरकार करेगी। वर्ष 1993 की तरह पंचायती राज्य की संकल्पना को प्रदेश में लागू किया जाएगा।

उन्होंने लाड़ली योजना के बारे में कहा कि इस प्रकार की योजना कांग्रेस ने अन्य प्रांतों में बनाई थी जिसको भाजपा ने चुराया है। भाजपा 1250 रुपये देने की बात कर रही है हमारी सरकार बनने पर महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग बोलते हैं कि कमलनाथ सरकार के वादे के अनुरूप किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ जबकि प्रदेश में 27 लाख लोगों का कर्जा माफ हुआ। यहां तक कि शिवराज के परिवार के लोगों का भी कमलनाथ सरकार में कर्जा माफ हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को आव्हान किया कि वे अपना-अपना बूथ संभाले और चुनावी मतगणना की गड़बडियों पर सतर्क रहें।

मंत्री बनाने का संकेत

सभा में नागदा-खाचरौद क्षेत्र के चार बार विधायक रहें एवं कांग्रेस प्रत्याशी दिलीपसिंह गुर्जर की प्रशंसा करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि दिलीप विचारधारा का पक्का है। भाजपा ने इसे खरीदने का प्रयास किया लेकिन बिका नहीं और जनता के विश्वास का साथ दिया। पिछली कमलनाथ सरकार में विधायक दिलीपसिंह गुर्जर को मंत्री का ओहदा नहीं मिलने पर उन्होंने कहा कि दिलीप को जो मिलना था वह नहीं मिला। अब इसे अवश्य दिलवाऊंगा। यह संकेत गुर्जर को मंत्रिमंडल में शामिल करने का था। गौरतलब है कि पिछली कमलनाथ सरकार में चौथी बार विधायक चुने जाने पर भी मंत्री पद नहीं मिलने पर इस प्रकार के संकेत दिए। सभा में कांग्रेस प्रत्याशी दिलीपसिंह गुर्जर ने भी विचार रखे और नागदा को जिला बनाने के संकल्प को दोहराया।

Updated : 5 Nov 2023 2:38 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top