Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > दिग्विजय ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर लगाया आरोप, कहा - सीएम पद के लायक नहीं

दिग्विजय ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर लगाया आरोप, कहा - सीएम पद के लायक नहीं

दिग्विजय ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर लगाया आरोप, कहा - सीएम पद के लायक नहीं
X

जबलपुर। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा गुंडों और माफियाओं को सार्वजनिक रूप से चेतावनी देने के अंदाज को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गैरकानूनी बताया है। उन्होने कहा कि वे मुख्यमंत्री पद के लायक नहीं हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने जबलपुर में कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री पद पर रहने लायक नहीं हैं, क्योंकि उन्हें संविधान का ज्ञान नहीं है। वह गैरकानूनी बात करते हैं। उन्होंने यह बात मुख्यमंत्री के द्वारा माफियाओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई और उन्हें जमीन पर गाड़ देने की के बयान पर कही।

दिग्विजय ने कहा कि माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई में भेदभाव किया जा रहा है। दरअसल कांग्रेस के शासनकाल में जिन लोगों को आवासीय पट्टे दिए गए थे, इस कार्रवाई में उन्हें ही हटाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेताओं के द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा कर कॉलोनी काटी जा रही हैं, उन पर कोई कार्यवाही मध्यप्रदेश सरकार नहीं कर रही है। वह केवल दलितों और शोषित के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई है।

वहीं, दिग्विजय ने बंगाल में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जय श्रीराम के नारे लगाए जाने के बाद ममता बनर्जी के भड़कने पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता श्रीराम के नारे लगाते हैं, वे सीता जी को क्यों भूल जाते हैं। कम से कम प्रधानमंत्री ने तो अयोध्या में जय सिया राम का नारा दिया था। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि जय श्री राम की जगह जय सियाराम कहना ज्यादा उचित है।

Updated : 12 Oct 2021 11:03 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top