Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

कांग्रेस के प्रदेश कार्य समिति सदस्य मुरारीलाल गुप्ता मंगलवार को राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शहर के समीप स्थित मूक-बघिर बच्चों के बीच पहुंचे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
X

दतिया | कांग्रेस के प्रदेश कार्य समिति सदस्य मुरारीलाल गुप्ता मंगलवार को राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शहर के समीप स्थित मूक-बघिर बच्चों के बीच पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों को फ ल व बिस्कुट वितरित किए। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक सुख सिंह ने उनका मूक-बधिर बच्चों से परिचय कराया। श्री गुप्ता ने इस अवसर पर बच्चों को बताया कि आज हमारी पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन है, उनकी दीघार्यु एवं स्वस्थ्य रहने की कामना के साथ हम जरुरतमंदों की मदद करने के उद्देश्य से निकले हैं।

इसी कड़ी में इन्दरगढ़ में खेरापति सरकार के मंदिर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य राजेश दांतरे ने सुंदर कांड का पाठ करवाया, जिसमें देश-प्रदेश के किसानों व आम जनता की खुशहाली के लिए खेरापति सरकार से प्रार्थना की गई।

युवाओं ने लगाई दौड़

राहुल गांधी के 48वें जन्म दिन के उपलक्ष्य में युवा कांग्रेस के दतिया विधानसभा अध्यक्ष अंकित पटेल के नेतृत्व में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी युवाओं ने भाग लिया। यह दौड़ पीताम्बरा पीठ से शुरू होकर किला चौक तक निकाली गई। कार्यक्रम में सुनील तिवारी, इंजी. माधौसिंह कुशवाहा, अभिषेक तिवारी, सुरेश झा, प्रकाश अहिरवार आदि उपस्थित रहे।





Updated : 20 Jun 2018 5:55 PM GMT
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top